वायरल

Revenge! बदले की आग में लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, एक्स-बॉयफ्रेंड की हत्या के लिए किया ये काम

बदले की आग की हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने डंप किए जाने पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की हत्या करने के लिए ठगों के गिरोह की मदद ली. इस मामले में पुलिस की कहना है कि एक इनफ्लुएंसर ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से अपने रोमांस को खत्म करने के लिए बदला लेने के लिए ठगों के एक गिरोह को किराए पर लिया.

Revenge! बदले की आग में लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, एक्स-बॉयफ्रेंड की हत्या के लिए किया ये काम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बदले की आग इतनी खतरनाक होती है कि इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है. बदले की आग की हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने डंप किए जाने पर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड (Ex-Boyfriend) की हत्या करने के लिए ठगों के गिरोह की मदद ली. इस मामले में पुलिस का कहना है कि एक इनफ्लुएंसर  (Influencer) ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से अपने रोमांस को खत्म करने पर बदला लेने के लिए ठगों के एक गिरोह को किराए पर लिया. 28 साल की इसाबेल गोम्स परेरा (Isabela Gomes Pereira) पर आरोप है कि उन्होंने लिएंड्रो रेजेंडे (Leandro Rezende) के घर में घुसने के लिए तीन लोगों को किराए पर लिया, ताकि वो अपने पूर्व प्रेमी से बदला ले सके. जांचकर्ताओं का दावा है कि सोते हुए 36 वर्षीय व्यक्ति पर पीछे से हमला किया गया और उसे बिजली के तारों से बांध दिया गया.

स्थानीय मीडिया रिपोर्स के अनुसार, उसके बाद  बिजली के तार से उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की गई. इतना ही नहीं गिरोह के सभी चार सदस्यों ने उसे बुरी तरह से पीटा. ब्राजील के कॉन्टेजेम में पुलिस का मानना है कि गोम्स का मकसद अपने पूर्व साथी को डराना और उसे घायल करना था, लेकिन उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इस मामले में लड़की और किराए पर लिए गए गिरोह के दो लोग डकैती के आरोपो का सामना कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप मौत हुई है. इस मामले में अधिकतम 30 साल की जेल की सजा हो सकती है. पुलिस के मुताबिक, तीसरा आरोपी अभी फरार है. यह भी पढ़ें: Revenge! अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए महिला ने गलत घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माना जाता है कि रिंगलीडर गोम्स ने 20, 24 और 31 साल की उम्र के तीन पुरुषों को पास के बेलो होरिजोंटे में पाया था. ठगों के इस गिरोह को किराए पर लेने के बाद लड़की ने कथित तौर पर उन्हें रात में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के घर घुसने के लिए कहा. पूर्व-प्रेमी की हत्या करने के साथ-साथ ठगों के गिरोह ने उसका मोबाइल फोन, टेलीविजन, परफ्यूम, कपड़े, पोर्टेबल स्पीकर और 15,300 पाउंड की एक कार सहित कई चीजें चुरा ली. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दंपत्ति के रिश्ते के दौरान हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).