Revenge! अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए महिला ने गलत घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदले की आग में जल रही एक महिला की हैरान करने वाली कहानी उत्तरी कैरोलिना से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए किसी और के घर में आग लगाने की कोशिश की.
प्यार में ब्रेकअप (Break-Up) होना कपल्स के लिए दर्दनाक अनुभव होता है, लेकिन कुछ लोग अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, जबकि कुछ लोग अपने एक्स से बदला (Revenge) लेने पर उतर जाते हैं. बदले की आग में जल रही एक महिला की हैरान करने वाली कहानी उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) से सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड (Ex-Boyfriend) से बदला लेने के लिए किसी और के घर (Fire) में आग लगाने की कोशिश की. रोवन काउंटी शेरिफ कार्यालय (Rowan County Sheriff’s Office) ने एक रिपोर्ट में कहा कि गोल्ड हिल में एक मकान मालिक को शुक्रवार को एक पड़ोसी ने जगाया, जिसने एक महिला को घर में आग लगाने की कोशिश करते देखा.
घर के सामने के बरामदे पर लकड़ी के बंडल और आग थी. इसके साथ ही जांचकर्ताओं को तेल का एक जग मिला, जिसके बारे में उनका कहना है कि तेल का इस्तेमाल आग लगाने के लिए किया गया था. जब मकान मालिक बाग के प्लास्टिक पाइप को लेने के लिए गया तो उसने देखा कि प्रोपेन टैंक के चारों ओर लकड़ी के टुकड़े जल रहे थे. जांचकर्ताओं की मानें तो गार्डन का पाइप उस वक्त काम नहीं कर रहा था, क्योंकि महिला ने पानी के प्रवाह को अवरुद्ध करने के लिए सीलेंट (Sealant) का इस्तेमाल किया था. यह भी पढ़ें: Snake Bites Man’s Penis: टॉयलेट के भीतर छिपकर बैठे सांप द्वारा काटे जाने से शख्स के प्राइवेट पार्ट में हुई सड़न, उठाना पड़ा यह कदम
मकान मालिक ने एक राइफल पकड़ ली और उस महिला का सामना किया, जबकि महिला ने उसके कुत्ते को पट्टे से पकड़ लिया. शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, कानून प्रवर्तन और आपातकालीन कर्मियों के आने के साथ ही महिला वहां से चली गई. इसके बाद जांचकर्ताओं ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उस पर पहली डिग्री की आगजनी, एक घातक हथियार से हमला व एक जानवर की चोरी का आरोप लगाया.
गौरतलब है कि बदला लेने के लिए गलत घर में आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में महिला पर 101,500 डॉलर का बॉन्ड सेट किया गया है. वहीं इस मामले की जांच करने वाले जांचकर्ताओं का अनुमान है कि घर को लगभग 20,000 डॉलर का नुकसान हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

