वायरल

सावन में मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा मनमोहक डांस, Viral Video देख मंत्रमग्ध हुए लोग

मोर के मनमोहक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मोर अपने पंखों को बड़ी ही खूबसूरती से खोलते हुए नृत्य करता है, उसके इस डांस को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं.

सावन में मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा मनमोहक डांस, Viral Video देख मंत्रमग्ध हुए लोग
मोर ने पंख फैलाकर किया मनमोहक डांस (Photo Credits: Twitter)

Peacock Dance Viral Video: भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. मोर  के रंगीन पंख और उसकी सुंदर गर्दन किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेती है. इतना ही नहीं मोर अपने मनमोहक डांस के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. खासकर बारिश के मौसम में मोर अपने पंखों को खोलकर डांस करता है, लेकिन यह नजारा काफी दुर्लभ होता है. मोर को प्रत्यक्ष रूप से डांस करते हुए देखना काफी दुर्लभ है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर उसके डांस (Peacock Dance) के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में मोर के मनमोहक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मोर अपने पंखों को बड़ी ही खूबसूरती से खोलते हुए नृत्य करता है, उसके इस डांस को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को @buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. करीब 7 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 16.1M व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए किसी ने इसे शो ऑफ बताया है तो किसी ने कहा है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का खूबसूरत नजारा नहीं देखा है. यह भी पढ़ें: मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा डांस कि देखते रह जाएंगे आप, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

भगवान शिव का पावन मास सावन शुरु हो चुका है और जगह-जगह बरसात भी हो रही है. ऐसे में एक पार्क में बैठा मोर अचानक से मटकते हुए अपने पंखों को खोलने लगता है. देखते ही देखते वो बड़ी ही खूबसूरती से अपने पंखों को पूरा फैला लेता है और डांस करने लगता है. मोर डांस करते हुए इतना सुंदर लगता है कि कोई भी उसे देखकर मंत्रमुग्ध हो जाए. मोर के डांस का यह वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).