वायरल

मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा डांस कि देखते रह जाएंगे आप, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

एक मोर का दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनके चेहरे पर गजब की मुस्कान आ रही है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक मोर अपने पंख फैलाकर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहा है. मोर के डांस और उसके टैलेंट को देखकर हर कोई मोर का कायल हो रहा है.

मोर ने पंख फैलाकर किया ऐसा डांस कि देखते रह जाएंगे आप, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
मोर ने किया डांस (Photo Credits: Twitter)

Peacock Dance Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों और पशु-पक्षियों के मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें कई वीडियो इतने दिलचस्प होते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिन खुशनुमा बन जाता है. इसी कडी में एक मोर (Peacock) का दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उनके चेहरे पर गजब की मुस्कान आ रही है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक मोर अपने पंख फैलाकर जबरदस्त अंदाज में डांस (Peacock Dance) कर रहा है. मोर के डांस और उसके टैलेंट को देखकर हर कोई मोर का कायल हो रहा है. मोर के खूबसूरत अंदाज को देख लोग प्यार भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इस वीडियो को The Unexplained नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- अमेजिंग… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 25.1K लोगों ने इसे रीट्वीट और 135.1K लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: आगरा के लालाऊ गांव में एक खेत में 8 मोर मरे मिले

देखें वीडियो-

बहरहाल, मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है, जिसे देखना हर कोई पसंद करता है. खासकर, जब मोर अपने पंख फैलाता है तो उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोर धीरे-धीरे अपने पंख फैलाता है और फिर नाचने लगता है. मोर बहुत ही स्लो मोशन में अपने पंखों को झूमते हुए फैलाता है. यह नजारा वाकई मन को मोह लेने वाला है, इसलिए लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).