Viral Video: लापरवाही की हद! अगर आप भी अपने महंगे सामान को रेलवे के पार्सल से भेजने की सोच रहे है, तो एक बार देखें ये वीडियो

सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आप अपना सामान रेलवे से भेजने से पहले कई बार सोचेंगे.

Credit-(Instagram)

Viral Video: देश में लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते है और इतने ही लोग रोजाना अपना महंगा सामान भी रेलवे के पार्सल से भेजते है. इस दौरान कई लोगों का महंगा सामान टूट फुट जाता है. अब सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आप अपना सामान रेलवे से भेजने पर  विचार करेंगे. कई लोग रेलवे पार्सल से टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे महंगी वस्तुएं भेजते है.

लेकिन कई बार जब संबंधित यात्री अपना सामान उतारते है तो उन्हें उनका सामान टूटी फूटी हालत में मिलता है, इसकी जिम्मेदारी रेलवे नहीं लेती है. इस वजह से लोगों का महंगा सामान का कबाड़ा हो जाता है. इसमें रेलवे में सामान भरनेवाले मजदूरों की भी ज्यादातर लापरवाही रहती है. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते है की एलसीडी को भी मजदुर आटे की बोरी जैसे पटक रहे है. इस वीडियो के सामने आने के लोग काफी कमेंट कर रहे है. ये भी पढ़े:Fight For Seat in Train: भारतीय रेलवे में आरक्षित सीट को लेकर यात्रियों में झड़प, देखें वायरल वीडियो

रेलवे में सामान डालते समय लापरवाही 

रेलवे मजदुर जब सामान फेंकते है तो इतना भी नहीं सोचते की इससे लोगों का महंगे सामान का नुकसान हो सकता है. इस लापरवाही के कारण लोगों का हजारों रूपए के सामान का नुकसान हो जाता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी रेलवे में सामान भेजने से पहले कई बार सोचेंगे.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम amshubhamking नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसमें लोग जमकर कमेंट कर रहे है.

 

Share Now

\