देश

हैदराबाद: शराब के नशे में पति करने लगा झगड़ा, पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ जो किया उसे जानकार दंग रह जाएंगे आप

घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सिंह को उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर, संतोषी के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

हैदराबाद: शराब के नशे में पति करने लगा झगड़ा, पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ जो किया उसे जानकार दंग रह जाएंगे आप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Pixabay)

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वहां एक महिला ने झगड़े के बाद अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया है. ख़बरों के अनुसार झगडे के समय पति ने शराब का सेवन किया हुआ था. फिलहाल हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. अंग्रेजी वेबपोर्टल डेक्कन क्रोनिकल ने पुलिस के हवाले से कपल का नाम बताया है. पति का नाम शेर सिंह (26) और पत्नी का नाम संतोषी (24) हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों अपने दो बच्चों के साथ राजस्थान से 10 दिनों पहले ही हैदराबाद आए थे. सिंह ने एलबी नगर की एक मार्बल की फैक्ट्री में नौकरी पाई थी, जबकि संतोषी गृहिणी थीं. पुलिस के प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शेर सिंह शराब के नशे में घर आया. उसने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा किया. अपने पति के व्यवहार से नाराज होकर संतोषी ने धारदार हथियार से अपने पति के गुप्तांग को काट दिया.

घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद सिंह को उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर, संतोषी के खिलाफ आईपीसी की धारा 327 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2019 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).