सांप का शिकार करने की कोशिश कर रहा था शिकारी बाज, लेकिन पक्षी के साथ हो गया कुछ ऐसा कि... (Watch Viral Video)
बाज का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शिकारी बाज एक सांप का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन लगता है कि वो खुद अपने जाल में फंस जाता है, क्योंकि सांप उसे दबोच लेता है और फिर जो होता है... उसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे.
Viral Video: जिस तरह से शेर, बाघ और तेंदुए को जमीन का सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है, उसी तरह से बाज (Eagle) को आसमान के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है. बाज अगर एक बार किसी शिकार को अपने पंजों में दबोच ले तो फिर उसका काम तमाम करके ही छोड़ता है. आपने अब तक शिकार करते बाज के कई वीडियो देखे होंगे, इसी कड़ी में बाज का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शिकारी बाज एक सांप (Snake) का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन लगता है कि वो खुद अपने जाल में फंस जाता है, क्योंकि सांप उसे दबोच लेता है और फिर जो होता है... उसे देखकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
हालांकि यह वीडियो किस जगह पर शूट किया गया था, इसकी कोई जानकारी तो नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को nature27_12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. यह भी पढ़ें: Eagle Viral Video: आसमान में उड़ते हुए ईगल के जोड़े ने किया गजब का करतब, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान के खूंखार शिकारी बाज की नजर एक छोटे से सांप पड़ जाती है और वो जमीन पर उतरकर सांप को अपने पंजों में दबोचने की कोशिश करता है. इसके बाद कुछ ऐसा होता है जो बेहद हैरान करने वाला है. दरअसल, बाज जैसे ही सांप को अपने पंजों में दबोचता है, वैसे ही सांप भी पलटवार करते हुए बाज के पंजों को अपने शरीर से लपेट लेता है. कुछ देर तक दोनों के बीच जंग चलती है, लेकिन बाज अपने ही जाल में फंस जाता है. आखिरकार वहां मौजूद एक शख्स सांप के चंगुल में फंसे बाज को किसी तरह से बचाता है, जिसके बाद सांप के चंगुल से छूटते ही बाज आसमान में उड़ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

