सांप को दबोचकर शिकारी बाज ने करना चाहा सांप का शिकार, Viral Video में देखें कैसे नागराज ने पलट दी बाजी
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिकारी बाज शिकार करने के इरादे से सांप को दबोच लेता है, वो सांप का शिकार करने ही वाला होता है कि नागराज पल भर में बाजी पलटते हुए बाज को जकड़ लेते हैं और पक्षी की हालत खराब कर देते हैं.
Viral Video: जंगल की दुनिया इंसानों की दुनिया से बेहद अलग होती है, क्योंकि यहां अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए अक्सर ताकतवर शिकारी जानवर (Hunter Animals) खुद से कमजोर जीवों का शिकार करते हैं. शिकारी जानवर या पक्षी अक्सर अपने शिकार की तलाश में लगे रहते हैं और जब किसी शिकार पर उनकी नजर पड़ती है तो उसका पल भर में काम तमाम कर देते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शिकारी बाज (Eagle) शिकार करने के इरादे से सांप (Snake) को दबोच लेता है, वो सांप का शिकार करने ही वाला होता है कि नागराज पल भर में बाजी पलटते हुए बाज को जकड़ लेते हैं और पक्षी की हालत खराब कर देते हैं.
हैरान करने वाले इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- आपने इससे क्या सबक सीखा? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: शिकारी बाज ने सांप के मुंह को दबोचा, फिर नागराज ने जो किया... Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
बाज और सांप की लड़ाई
What lesson did you learn from this? pic.twitter.com/czLfwTPO6h
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 20, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकार करने के इरादे से शिकारी बाज सांप को अपने मुंह से दबोच लेता है, लेकिन सांप भी खुद को बाज के चंगुल से छुड़ाने के लिए प्रयास करता है और देखते ही देखते वो बाज के पैरों और पूरे शरीर को जकड़ लेता है. सांप अपनी पूरी ताकत लगाकर बाज के गर्दन पर अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए उसे गिरा देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

