Viral Video: भूखे नागराज ने पेट भरने के लिए दूसरे सांप को बनाया अपना निवाला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो हुआ वायरल
सभी सांप एक-दूसरे को दोस्त भी नहीं होते हैं, क्योंकि उनके बीच भी जानी दुश्मनी देखने को मिल ही जाती है. इसी कड़ी में एक भूखे नागराज का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे सांप को जिंदा निगल जाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) खासकर सांपों (Snakes) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. सांपों से जुड़े कुछ वीडियो इतने डरावने होते हैं, जिन्हें देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सांप से वैसे तो अधिकतर लोग दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन कई बार लोगों का न चाहते हुए भी सांपों से पाला पड़ जाता है. हालांकि सभी सांप एक-दूसरे के दोस्त भी नहीं होते हैं, क्योंकि उनके बीच भी जानी दुश्मनी देखने को मिल ही जाती है. इसी कड़ी में एक भूखे नागराज का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपना पेट भरने के लिए दूसरे सांप को जिंदा निगल जाता है.
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वाइल्ड एनिमल पिक्स नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 128,790 से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देखने के बाद लोगों के जैसे होश ही उड़ गए हैं. यह भी पढ़ें: बेहद निराले ढंग से पेड़ पर चढ़ा सांप, वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हुए हैरान
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहा वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक भूखा सांप अपना पेट भरने के लिए किसी और को नहीं, बल्कि दूसरे सांप को ही अपना निवाला बना लेता है. लाल रंग के मुंह वाले नागराज को देखा जा सकता है कि वो किस तरह से दूसरे सांप को जिंदा निगल रहा है. देखते ही देखते नागराज दूसरे सांप को पूरा निगल जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

