वायरल

Viral Video: पेड़ की पत्तियों तक नहीं पहुंची भूखे हाथी की सूंड तो उसने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो हुआ वायरल

पत्तियों को तोड़ने के लिए जुगाड़ लगाते हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसे लाइफ एंड नेचर ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ की डाली से पत्ते तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन उसकी सूंड पत्तियों तक नहीं पहुंच पाती है, लिहाजा वो इसका जबरदस्त जुगाड़ लगाता है, जो यकीनन काबिले तारीफ है.

Viral Video: पेड़ की पत्तियों तक नहीं पहुंची भूखे हाथी की सूंड तो उसने लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो हुआ वायरल
हाथी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अगर हाथियों (Elephants) की समझदारी के किस्से मशहूर हैं तो उनका गुस्सा भी जगजाहिर है. समझदार जानवर माने जाने वाले हाथी (Elephant) जब गुस्से में आते हैं तो फिर वो कुछ नहीं देखते, जो भी चीज उनके सामने आती है वो उसे तोड़ देते हैं, जबकि अपनी समझदारी के मामले में ये इंसानों से बिल्कुल भी कम नहीं है. अगर इनके सामने किसी काम में मुश्किल आती है तो वो उसका जुगाड़ भी इंसानों की तरह ही ढूंढ निकालते हैं. इसी का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भूखे हाथी की सूंड (Trunk) पेड़ की पत्तियों तक नहीं पहुंच पाती है तो हाथी इसका भी जुगाड़ निकाल लेता है.

पत्तियों को तोड़ने के लिए जुगाड़ लगाते हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसे लाइफ एंड नेचर ने शेयर किया है. इस वीडियो में हाथी पेड़ की डाली से पत्ते तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन उसकी सूंड पत्तियों तक नहीं पहुंच पाती है, लिहाजा वो इसका जबरदस्त जुगाड़ लगाता है, जो यकीनन काबिले तारीफ है. यह भी पढ़ें: हाथियों के झुंड को परेशान कर भीड़ ने लिया पंगा तो गजराज ने ऐसे सिखाया सबक, Viral Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में हाथी एक पेड़ से पत्ते तोड़ने का प्रयास कर रहा है. वह ऊंचा ऊठकर अपनी सूंड से डाली तक पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन पेड़ की डाली इतनी ऊंची है कि वहां तक हाथी की सूंड नहीं पहुंच पाती है. इसके बाद हाथी अपने अगले पैरों को पेड़ के तने से टिकाकर ऊपर की ओर उठाता है, जिससे हाथी की सूंड पहले से ज्यादा ऊपर पहुंच जाती है और हाथी आसानी से पेड़ की पत्तियों को तोड़ पाता है और इसके बाद हाथी पेड़ की पत्तियों को तोड़कर उसे खाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).