भूख से तड़प रहा था नन्हा हाथी, फिर दूध की बोतलों को अपनी सूंड से उठाकर किया कुछ ऐसा… (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर नन्हे हाथी का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हे हाथी को भूख से परेशान देखा जा सकता है और तभी हाथी के सामने एक दूध की कई बोतलें दिखती हैं, जिसके बाद वो दूध की बोतलों को अपनी सूंड से उठाकर दूध पीने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) के दिलचस्प वीडियो की भरमार है और एनिमल लवर्स (Animal Lovers) हाथियों के मनमोहक वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद करते हैं. आपने भी कभी हाथियों को गुस्सा करते, कभी अटखेलियां करते, पानी पीते और मस्ती में स्नान करते हुए कई वीडियो देखें होंगे. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्हे हाथी (Baby Elephant) का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नन्हे हाथी को भूख से परेशान देखा जा सकता है और तभी हाथी के सामने एक दूध की कई बोतलें दिखती हैं, जिसके बाद वो दूध की बोतलों को अपनी सूंड से उठाकर दूध पीने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
इस मनमोहक वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- Enkikwe बचे हुए दूध की तलाश में है. दूध पीने के लिए खाली दूध की बोतलें तलाश रहा है. 9.5K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 195 लोगों ने रीट्वीट और 1,398 लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: गर्मी से निजात पाने के लिए हाथिनी ने स्विमिंग पूल में लगाई डुबकी, पानी में नहाने का ऐसे उठाया लुत्फ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Enkikwe is on the hunt for leftover milk, stealing empty milk bottles to find the dregs! #MilkMonday pic.twitter.com/fZuYutLZ17
— Sheldrick Wildlife (@SheldrickTrust) June 28, 2021
करीब 22 सेकेंड के इस वीडियो को 28 जून को शेयर किया गया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ के नीचे दूध की कई सारी खाली बोतलें रखी हुई हैं. वीडियो में एक नन्हा हाथी नजर आ रहा है, जिसे जोरों की भूख लगी है. अपनी भूख को शांत करने के लिए हाथी दूध की बोतलों को अपनी सूंड से उठाता है और एक-एक करते उन बोतलों में बचे हुए दूध को पीने लगता है. हाथी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2021 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

