Horror! टॉयलेट में बैठे शख्स के प्राइवेट पार्ट पर अजगर ने किया अटैक, फिर जो हुआ... जानकर दंग रह जाएंगे आप
ऑस्ट्रिया में एक व्यक्ति सुबह करीब 6 बजे अपने टॉयलेट में गया और टॉयलेट सीट पर बैठने के कुछ ही देर बाद उसके प्राइवेट पार्ट में अजगर ने काट लिया. इसके बाद जब उसने नीचे की तरफ देखा तो नजारा देखकर उसके होश ही उड़ गए. शख्स ने देखा कि उसके टॉयलेट बाउल में करीब 5 फीट लंबा सांप बैठा हुआ है.
Horror! रिहायशी इलाकों (Residential Areas) में सांपों (Snakes) के दाखिल होने या मिलने की कई घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. सर्पदंश की तमाम घटनाओं के बीच ऑस्ट्रिया (Austria) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 65 वर्षीय शख्स के प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर अजगर (Python) ने अटैक कर दिया. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रिया में एक व्यक्ति सुबह करीब 6 बजे अपने टॉयलेट में गया और टॉयलेट सीट (Toilet Seat) पर बैठने के कुछ ही देर बाद उसके प्राइवेट पार्ट में अजगर ने काट लिया. इसके बाद जब उसने नीचे की तरफ देखा तो नजारा देखकर उसके होश ही उड़ गए. शख्स ने देखा कि उसके टॉयलेट बाउल में करीब 5 फीट लंबा सांप बैठा हुआ है.
हालांकि यहां राहत की बात तो यह है कि अजगर जहरीला नहीं था, इसलिए उसके द्वारा काटे जाने पर शख्स को बहुत मामूली चोटे ही आईं, लेकिन इस घटना से वो इस कदर खौफजदा हो गया कि उसे अब टॉयलेट जाने में डर लगने लगा है. बताया जा रहा है कि शख्स के प्राइवेट पार्ट पर अटैक करने वाला अजगर 24 वर्षीय पड़ोसी का पालतू था. यह भी पढ़ें: Viral Video: सांप के मुंह में फंसे कपड़े के टुकड़े को डॉक्टर ने निकाला बाहर, नागराज के ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल
बहरहाल, सांप कैसे घर से भाग निकला यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन पुलिस ने संदेह जताया है कि नालियों के माध्यम से सांप बुजुर्ग व्यक्ति के टॉयलेट में घुसा होगा. इस घटना के बाद सांप को निकालने के लिए एक स्थानीय सरीसृप विशेषज्ञ को बुलाया गया. फिलहाल 24 वर्षीय व्यक्ति लापवाही के लिए जांच का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस की मानें तो पीड़ित के पड़ोसी ने अपने अपार्टमेंट में कुल 11 गैर-विषैले सांप और एक छिपकली पाल रखे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

