वायरल

Viral Video: सांप के मुंह में फंसे कपड़े के टुकड़े को डॉक्टर ने निकाला बाहर, नागराज के ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल

सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा फंस जाता है, जिसके चलते डॉक्टर को उसका ऑपरेशन कराना पड़ा. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने सफलतापूर्वक कपड़े के टुकड़े को बाहर निकाला. नागराज के ऑपरेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: सांप के मुंह में फंसे कपड़े के टुकड़े को डॉक्टर ने निकाला बाहर, नागराज के ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल
सांप का ऑपरेशन (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर सांपों से जुड़े वीडियो लोगों को अक्सर हैरत में डाल देते हैं. सांपों की लड़ाई (Snake Fight) वाले वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे और कभी-कभी सांप (Snake) कुछ ऐसी चीजें निगल जाते हैं, जिससे उसकी परेशानी बढ़ जाती है. इसी कड़ी में सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसके मुंह में कपड़े का एक टुकड़ा फंस जाता है, जिसके चलते डॉक्टर को उसका ऑपरेशन कराना पड़ा. ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने सफलतापूर्वक कपड़े के टुकड़े को बाहर निकाला. नागराज के ऑपरेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. यह भी पढ़ें: What do instantly at the time of Snake Bite: सांप काटने के तुरंत बाद करें ये काम, बच जाएगी जान

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े सांप का लाइव ऑपरेशन चल रहा है. डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम सांप की जान बचाती दिख रही है. वीडियो में नजर आ रहा सांप एक बड़े से कपड़े का टुकड़ा निगल लेता है, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो जाती है. ऐसे में सांप के मुंह से कपड़े के टुकड़े को निकालने के लिए सांप का ऑपरेशन करना पड़ता है. आखिरकार ऑपरेशन के बाद डॉक्टर उसके मुंह से कपड़ा निकालने में सफल हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).