खेल-खेल में कुत्ते ने मालिक को नोचकर जिंदा खाया, हुई दर्दनाक मौत
कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है. लेकिन दक्षिण कैरोलिना से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस कथन को गलत साबित कर दे रहा है. दरअसल दक्षिण कैरोलिना में एक ऐसा दिल दहला देनेवाला वाकिया हुआ जिसमें पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की बड़ी ही बेदर्दी से जान ले ली.
कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार साथी माना जाता है. लेकिन दक्षिण कैरोलिना से एक ऐसा मामला सामने आया है जो इस कथन को गलत साबित कर दे रहा है. दरअसल दक्षिण कैरोलिना में एक ऐसा दिल दहला देनेवाला वाकिया हुआ जिसमें पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की बड़ी ही बेदर्दी से जान ले ली.
जानकारी के मुताबिक, यह भयावह घटना 52 वर्षीय बर्गेस डिसम्यूक के साथ हुई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक बर्गेस के पालतू कुत्ते ने उन्हें जिंदा नोचकर खा डाला जिससे उनकी मौत हो गई. उनके पड़ोसी ने बताया कि उन्हें आखिरी बार दक्षिण कैरोलिना में घर के बाहर अपने कुत्तों के साथ कुश्ती करते देखा गया था.
पीड़िता के पड़ोसी के मुताबिक बर्गेस और उसका कुत्ता एक मजेदार खेल खेल रहे थे. इस दौरान कुत्ते ने अचानक ही उन्हें काटना शुरू कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्गेस कुत्ते के साथ कुश्ती खेल रही थी तभी कुत्ता आक्रामक हो गया और उसकी बाहों को काटने लगा.
यह भी पढ़े- बीच पर बिकिनी में शूट कर रही थी मॉडल, सुअर ने किया कुछ ऐसा... देखें Video
बताया जा रहा है कि बर्गेस पर जब उनके कुत्ते ने हमला किया तो पड़ोसियों ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की लेकिन सभी नाकामयाब रहे. बर्गेस की मृत्यु गहरे जख्मों के कारण हो गई. हादसा नॉर्थ कैरोलिना बॉर्डर के करीब हुआ. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि बर्गेस को बचाने के लिए पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से और कार के पुर्जे से कुत्ते पर हमला किया. जिससे बर्गेस कुत्ते के हमले से बचकर भाग सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2019 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

