VIDEO: तेलंगाना के महबूबनगर में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर, जलती बस से बचाए गए 33 यात्री
Photo- X

Telangana News: तेलंगाना के महबूबनगर में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसके चलते बस में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई. इस बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिन्हें किसी तरह से बचा लिया गया. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महबूबनगर पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार आधी रात जादचेरला रेड्डीपल्ली के पास हुई थी. आंध्र प्रदेश के धर्मावरम आरटीसी डिपो की बस हैदराबाद से रवाना हुई थी, जो नेशनल हाईवे 44 पर दुर्घटना का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को जल रही बस से बाहर निकाला. इसमें से कुछ यात्री आग से झुलस गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

तेलंगाना के महबूबनगर में ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर