देश

Noida Viral Video: नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, तीन युवकों की बेरहमी से की पिटाई; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन

यूपी के नोएडा में सुरक्षा गार्डों की गुंडई देखने को मिली है. यहां सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक की लाठी और डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया.

Noida Viral Video: नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी, तीन युवकों की बेरहमी से की पिटाई; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
Photo- X

Noida Viral Video: यूपी के नोएडा में सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. यहां सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक युवक की लाठी और डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया. इस घटना की वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है. अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Noida Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में लड़कों के दो ग्रुपों में मारपीट; नोएडा पुलिस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों की गुंडागर्दी

सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि रविवार रात को तीन युवक सोसाइटी स्थित एक फ्लैट में अपने किसी परिचित से मिलने आए थे. उन्होंने अपनी बाइक को कार वाली जगह पर पार्क कर दिया था, जिसे लेकर सिक्योरिटी गार्डों से उनकी कुछ कहासुनी हो गई. इसके बाद शराब के नशे में धुत युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दिया. इसके बाद गुस्साए सिक्योरिटी गार्डों ने मिलकर तीनों युवकों की पिटाई लाठी और डंडों से पिटाई कर दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).