बॉयफ्रेंड का फोन फेसअनलॉक करने के लिए गर्ल फ्रेंड ने किया कुछ ऐसा, देखें वायरल वीडियो
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देनेवाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कपल पार्क में बेंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. अचानक महिला अपने पुरुष पार्टनर से उसका फोन छीन लेती है और फेसआईडी से अनलॉक करने की कोशिश करती है.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देनेवाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक कपल पार्क में बेंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. अचानक महिला अपने पुरुष पार्टनर से उसका फोन छीन लेती है और फेसआईडी से अनलॉक करने की कोशिश करती है. लेकिन फेसअनलॉक करने के लिए महिला को कितनी ज्यादा जद्दो जहद करनी पड़ी इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यही नहीं वीडियो में शख्स पूरी कोशिश करता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसका फोन फेसअनलॉक न कर पाए लेकिन शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के आगे हार जाता है, क्योंकि महिला उस पर हावी हो जाती है. फोन जैसे ही अनलॉक होता है, महिला शख्स का फोन लेकर भाग जाती है. ये वीडियो सोशल मीडिया अपर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो यूनाइटेड स्टेट का है. यह अब तक पता नहीं है कि यह घटना कहां हुई है, लेकिन माना जाता है कि यह संयुक्त राज्य में हुआ था.
देखें वायरल वीडियो:
His girl was really committed to cracking his Face ID... pic.twitter.com/FSEwPzsamN
— Guy (@apiecebyguy) September 23, 2019
यह भी पढ़ें: चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मकड़ी, देखें वायरल वीडियो
महिला फोन अनलॉक कर भाग जाती है और पुरूष उसे टकटकी लगाकर उसे देखता ही रह जाता है. ट्विटर पर @EliiDaRuler नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, तबसे इस वीडियो को 480,000 से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं. ये वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट किया कि,'मुझे लगा की महिला शख्स पर कुछ स्प्रे करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वो तो फोन फेसअनलॉक करने की कोशिश कर रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

