वायरल

छोटे अंडे के ऊपर से गुजरा भारी-भरकम ट्रक, बावजूद इसके नहीं हुआ कोई नुकसान (Watch Viral Video)

क्या ऐसी कल्पना की जा सकती है कि किसी अंडे के ऊपर से एक भारी-भरकम ट्रक गुजर जाए और अंडे को कोई खरोंच तक न आए. भले ही ऐसी कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारी-भरकम ट्रक छोटे से अंडे के ऊपर से होकर गुजर जाती है और अंडा जस का तस वहीं पड़ा रहता है.

छोटे अंडे के ऊपर से गुजरा भारी-भरकम ट्रक, बावजूद इसके नहीं हुआ कोई नुकसान (Watch Viral Video)
अंड के ऊपर से गुजरा ट्रक (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: मुर्गी के अंडे (Egg) के ऊपरी हिस्से पर अगर किसी चीज से लग जाए तो वो फौरन टूट जाता है, इसलिए अंडे के ऊपर किसी भी बर्तन को रखने से लोग डरते हैं, क्योंकि अगर गलती से उस पर बर्तन गिर जाए तो वह टूट जाएगा. ऐसे में क्या ऐसी कल्पना की जा सकती है कि किसी अंडे के ऊपर से एक भारी-भरकम ट्रक (Truck) गुजर जाए और अंडे को कोई खरोंच तक न आए. भले ही ऐसी कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भारी-भरकम ट्रक छोटे से अंडे के ऊपर से होकर गुजर जाती है और अंडा जस का तस वहीं पड़ा रहता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर techzexpress नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4,623 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस क्लिप को देखने के बाद मैं हैरान हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस ड्राइवर की स्किल तो वाकई बड़ी हैवी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: महिला ने बेटे को ट्रक के नीचे कुचलने से बचाया, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सड़क पर एक अंडे को रखा गया है और देखते ही देखते इस अंडे के ऊपर से 16 पहिए वाली भारी-भरकम ट्रक गुजरती है. इतने हैवी ट्रक के अंडे के ऊपर से गुजरने के बाद भी अंडे को कुछ नहीं होता है और वो उसी अवस्था में वहां नजर आता है. दरअसल, अंडा ऐसी जगह पर रखा गया, जहां टायरों के बीच दरार है. ऐसे में दरार के बीच होने के कारण अंडे को कोई नुकसान नहीं होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).