Heart Attack On Camera: शादी में नाचते समय युवक को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
तेलंगाना के निर्मल जिले में भैना (Bhaina) के पास एक शादी समारोह में नाचते समय एक युवक को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए वीडियो फुटेज के मुताबिक, युवक जश्न के मूड में डांस करते नजर आ रहा है...
निर्मल, 27 फरवरी: तेलंगाना के निर्मल जिले में भैना (Bhaina) के पास एक शादी समारोह में नाचते समय एक युवक को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए वीडियो फुटेज के मुताबिक, युवक जश्न के मूड में डांस करते नजर आ रहा है. एक लोकप्रिय गाने पर डांस करते हुए युवक अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया. उसके पास खड़े लोग उसकी सहायता के लिए आए और उसके सिर को रगड़कर जगाने का प्रयास किया, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे. यह भी पढ़ें: VIDEO: संगीत कार्यक्रम में डांस के दौरान महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरते ही तोड़ा दम
मिली खबरों के मुताबिक मृतक की पहचान मुतायम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है. वह तेलंगाना के निर्मल जिले के कुबेर मंडल में एक बारात में शादी के रिसेप्शन में डांस कर रहा था. गिरने के बाद युवक को भैंसा एरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार युवक को बहुत बड़ा कार्डियक अरेस्ट आया था.
देखें वीडियो:
इससे पहले तेलंगाना में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां 22 फरवरी को एक 24 वर्षीय पुलिस कॉन्स्टेबल की हैदराबाद के एक जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. कार्डिएक अरेस्ट इन दिनों आम होता जा रहा है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार, दिल का दौरा, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक भारत में सभी मौतों का पांचवां कारण है, यहां तक कि युवाओं में भी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

