Weird Coffee Viral Video: क्या आपने कभी चखा है प्याज वाली कॉफी का स्वाद? वायरल वीडियो को देख चकरा गया लोगों का दिमाग
क्या आपने कभी प्याज वाली कॉफी का स्वाद चखा है, अगर नहीं चखा है तो अब चख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर प्याज वाली कॉफी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको भी घिन्न आ जाएगी.
Weird Onion Coffee Viral Video: दुनिया भर में खाने पीने की अनेकों वैरायटी देखने को मिलती है. यहां तक कि हर गली, नुक्कड और चौराहों पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स (Street Food Vendours) खाने पीने की चीजों के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई देते हैं. इन एक्सपेरिमेंट्स में से कई काफी पसंद आते हैं, जबकि कई एक्सपेरिमेंट ऐसे होते हैं, जिन्हें देख लोगों का माथा चकरा जाता है. क्या आपने कभी प्याज वाली कॉफी (Onion Coffee) का स्वाद चखा है, अगर नहीं चखा है तो अब चख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर प्याज वाली कॉफी का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपको भी घिन्न आ जाएगी. यह अजीबो-गरीब कॉफी तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अगर आप #springonionlatter सर्च करेंगे तो आपको इसकी दर्जनों तस्वीरें और वीडियोज मिल जाएंगे. इस कॉफी को देखकर लोगों ने इसे अब तक का सबसे आश्चर्यजनक कॉम्बिनेशन बताया है. यह भी पढ़ें: Weird Chai Making Video: महिला ने बनाया अपरंपरागत तरीके से चाय, वायरल वीडियो देख नेटिज़न्स परेशान
प्याज वाली अजीबो-गरीब कॉफी
View this post on Instagram
आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में आजकल कॉफी के साथ भी अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं. यहां मिलने वाली प्याज वाली कॉफी को 'स्प्रिंग अनियन लैटे' नाम दिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कॉपी को बनाने का तरीका भी सबसे अलग है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में हरे प्याज को बारीक काटकर मैश करना होता है, फिर उसमें बर्फ, दूध और कॉफी मिलानी होती है, फिर कुछ कटे हुए प्याज के टुकड़े ऊपर से डालने पर कॉफी बनकर तैयार हो जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

