वायरल

मूंगफली की ऐसी चोरी कभी देखी है आपने? Viral Video देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मूंगफली खरीदने वाला तो चोरी कर ही रहा है, लेकिन मूंगफली बेचने वाला तो उससे भी शातिर निकला और शातिराना तरीके से उसने भी मूंगफली की चोरी कर ली.

मूंगफली की ऐसी चोरी कभी देखी है आपने? Viral Video देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
मूंगफली की चोरी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कई तरह के दिलचस्प और रोमांचक वीडियो देखने को मिलते हैं. कई वीडियो जहां हमें इमोशनल कर जाते हैं तो वहीं कई वीडियो देखने के बाद हम हंसते-हंसते लोटपोट हो जाने को मजबूर हो जाते हैं. वैसे तो आपने चोरी से जुड़े कई वीडियो पहले भी देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपने मूंगफली की चोरी (Theft of Peanuts) कभी देखी है? अगर नहीं देखी है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मूंगफली (Peanut) खरीदने वाला तो चोरी कर ही रहा है, लेकिन मूंगफली बेचने वाला तो उससे भी शातिर निकला और शातिराना तरीके से उसने भी मूंगफली की चोरी कर ली.

इस वीडियो को घंटा (ghantaa) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं, बल्कि इस पर मजेदार अंदाज में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, इसके साथ ही आप अपनी हंसी भी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. यह भी पढ़ें: VIDEO: इस देश के जेल में हुई खूनी झड़प, 15 लोगों की मौत, वीडियो में कैद हुई फायरिंग की घटना

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के किनारे बाइक रोककर मूंगफली वाले के पास मूंगफली खरीदने के लिए जाता है. इस दौरान दुकानदार मूंगफली तौलने में व्यस्त दिखाई देता है, जिसका फायदा उठाते हुए शख्स मूंगफली चुराकर अपनी जेब में रखने लगता है, लेकिन उसके बाद जो होता है वो उससे भी ज्यादा हैरान करने वाला है. दरअसल, मूंगफली तौलते समय और उसे थैली में भरते समय दुकानदार आधी मूंगफली नीचे गिरा देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).