ऐसी दोस्ती देखी है कहीं? कुत्ते की पीठ पर सवार होकर जब बंदर ने लिया सैर का मजा, देखें मजेदार Viral Video
कई बार बेजुबान जानवर हम इंसानों को दोस्ती का बड़ा से बड़ा सबक सिखा जाते हैं. एक ऐसा ही उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर, कुत्ते की पीठ पर सवार होकर सैर का आनंद लेता दिख रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: जानवरों के कई मनमोहक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनकी झलक देखने के बाद लोगों का दिन खुशनुमा हो जाता है. जानवरों के बीच दोस्ती और प्यार वाले वीडियो लोगों को खासा पसंद आते हैं और एनिमल लवर्स (Animal Lovers) इस तरह के वीडियो का इंतजार करते रहते हैं. अगर हम कहें कि दोस्ती सिर्फ इंसानों के बीच हो सकती है, जानवरों का इससे क्या लेना देना तो यह गलत होगा, क्योंकि कई बार बेजुबान जानवर हम इंसानों को दोस्ती का बड़े से बड़ा सबक सिखा जाते हैं. एक ऐसा ही उदाहरण पेश करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर (Baby Monkey), कुत्ते (Dog) की पीठ पर सवार होकर सैर का आनंद लेता दिख रहा है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को ट्विटर पर रोहिणी सिंह नाम की यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- दिल्ली में हमारे पड़ोस में आज एक असामान्य दोस्ती देखी गई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 36.2K व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: इंसान ही नहीं जानवरों पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, गोरिल्ला ने किया ‘श्रीवल्ली’ गाने पर जबरदस्त डांस (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
An unusual friendship spotted today in our neighbourhood in Delhi! pic.twitter.com/kiIA9g2LzH
— Rohini Singh (@rohini_sgh) March 28, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क पर टहल रहा है, तभी पीछे से एक बंदर आता है और कूदकर कुत्ते की पीठ पर सवार हो जाता है. नन्हा बंदर कुत्ते की पीठ पर सवार होकर सैर का लुत्फ उठाता है और कुत्ता भी उसे अपनी पीठ पर बिठाकर ऐसे घूमाता है, जैसे कि वो उसका गहरा दोस्त है. इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसी दोस्ती कहां देखने को मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

