वायरल

इंसान ही नहीं जानवरों पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, गोरिल्ला ने किया ‘श्रीवल्ली’ गाने पर जबरदस्त डांस (Watch Viral Video)

जानवरों के सिर पर भी पुष्पा का फीवर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में एक गोरिल्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोरिल्ला श्रीवल्ली गाने पर डांस करता दिख रहा है. गोरिल्ला को पुष्पा स्टाइल में डांस करते देख आप भी दंग रह जाएंगे और न चाहते हुए भी आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी.

इंसान ही नहीं जानवरों पर भी चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, गोरिल्ला ने किया ‘श्रीवल्ली’ गाने पर जबरदस्त डांस (Watch Viral Video)
गोरिल्ला ने किया श्रीवल्ली गाने पर डांस (Photo Credits: Instagram)

Gorilla Dance Viral Video: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) का फीवर लोगों पर इस कदर चढ़ा हुआ है कि यह उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस फिल्म के गाने श्रीवल्ली (Shrivalli) पर लोग लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इंसान तो इंसान जानवरों के सिर से भी 'पुष्पा' का फीवर उतरने का नाम नहीं ले रहा है. जी हां, जानवरों के सिर पर भी पुष्पा का फीवर चढ़कर बोल रहा है. इसी कड़ी में एक गोरिल्ला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोरिल्ला श्रीवल्ली गाने पर डांस करता दिख रहा है. गोरिल्ला को पुष्पा स्टाइल में डांस करते देख आप भी दंग रह जाएंगे और न चाहते हुए भी आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गया है, जिसमें गोरिल्ला का डांस देखकर ऐसा ही लगता है, जैसे वो श्रीवल्ली गाने का हुकस्टेप कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1,135,008 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- जानवरों पर पुष्पा फिल्म का साइड इफेक्ट. यह भी पढ़ें: Funny Viral Video: बत्तख ने बिल्ली मौसी को चोंच मारकर किया परेशान, मिला ऐसा सबक कि भुलाए नहीं भूल पाएगा

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Sanu (@dinesh_adhi)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी चिड़ियाघर में एक गोरिल्ला अपने बाड़े में टहलते हुए आगे आता है. बाड़े की बाउंड्री के पास पहुंचते ही गोरिल्ला सीढ़ी पर खड़ा हो जाता है और तिरछा चलने लगता है. उसकी इस चाल को वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया. गोरिल्ला जिस अंदाज में चल रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के श्रीवल्ली पर डांस कर रहा है. गोरिल्ला का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).