क्या आपने कभी किसी को शराब में रोटी डुबोकर खाते देखा है? यह Viral Video देख दंग रह जाएंग आप
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मजे से शराब में रोटी को डुबो-डुबोकर खा रहा है. शख्स को ऐसा करते देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है और यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कोई शराब में रोटी को डुबोकर कैसे खा सकता है.
Viral Video: अक्सर लोग रोटी (Bread) को घी, सब्जी, दूध, गुड़, अचार, चीनी या फिर चाय के साथ खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को शराब में डुबोकर रोटी खाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मजे से शराब (Alcohol) में रोटी को डुबो-डुबोकर खा रहा है. शख्स को ऐसा करते देख लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है और यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कोई शराब में रोटी को डुबोकर कैसे खा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर न सिर्फ तहलका मचा रहा है, बल्कि तेजी से लोगों का ध्यान भी अपनी तरफ खींच रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक भारी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है. वहीं इस पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये बिहार है भाई यहां कुछ भी असंभव नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा है- दिन प्रति दिन बिहार आगे बढ़ते जा रहा है. यह भी पढ़ें: हाय रे गर्मी! बगैर गैस के दुबई में शख्स ने खिड़की के बाहर फ्राइपैन में किया अंडा फ्राई, देखें Viral Video
शराब में डुबोकर मजे से रोटी खाता शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने अपने हाथ में शराब से भरी हुआ गिलास को थाम रखा है, जबकि उसके दूसरे हाथ में एक रोटी है, जिसे रोल बनाकर वो शराब की गिलास में डुबोता है, फिर मजे से खाने लगता है. शराब में रोटी डुबोकर खाते समय शख्स किसी से बात भी कर रहा है, जबकि इस दौरान बैकग्राउंड में ‘जिय हो बिहार के लाला...’ गाना बज रहा है.