FACT CHECK: क्या भारत ने अपने 4 वायुसेना पायलट खो दिए, जिनमें से 3 राफेल फाइटर जेट से जुड़े थे? पाकिस्तानी हैंडल्स के झूठे अफवाह से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी हैंडल्स दावा कर रहे हैं कि भारत ने अपने 4 वायुसेना पायलट (IAF Pilots) खो दिए हैं, जिनमें से 3 राफेल फाइटर जेट से जुड़े थे. लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है.
FACT CHECK: सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी हैंडल्स दावा कर रहे हैं कि भारत ने अपने 4 वायुसेना पायलट (IAF Pilots) खो दिए हैं, जिनमें से 3 राफेल फाइटर जेट से जुड़े थे. लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है. 7 जुलाई 2025 को सुबह 11:17 बजे तक भारत सरकार या वायुसेना की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया, जिसमें पायलटों की मौत की पुष्टि की गई हो. यानी साफ है कि ये खबर सिर्फ अफवाह है. असल में ये कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ महीनों में भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव बढ़ा है, सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी और भ्रामक खबरें उड़ती रही हैं.
IAF पायलटों की मौत की अफवाह झूठी
भ्रामक खबरों को शेयर करने से बचें
मई 2025 में भी पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना के 5 फाइटर जेट गिरा दिए, लेकिन भारतीय सेना ने उस वक्त स्पष्ट किया था कि सभी पायलट सुरक्षित हैं और राफेल को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि जेट्स को मामूली नुकसान हुआ था, लेकिन जान का कोई खतरा नहीं था.
PIB ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर आंख बंद करके यकीन न करें. सिर्फ आधिकारिक सोर्स—जैसे PIB, रक्षा मंत्रालय या वायुसेना—से मिली जानकारी को ही सच मानें.
केवल भरोसेमंद खबरों पर यकीन करें
सोशल मीडिया पर लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये फर्जी अकाउंट्स कब तक झूठ फैलाते रहेंगे? कुछ यूजर्स ने तो सरकार से इन्हें भारत में बैन करने की मांग भी की है.
याद रखें दोस्तों, हमारी वायुसेना सतर्क है, पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो रहा. अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और केवल भरोसेमंद खबरों पर यकीन करें.