वायरल

Viral Video: पानी के साथ आग उगलने लगा बंद पड़ा हैंडपंप, नजारा देख खिसकी लोगों के पैरों तले जमीन

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंद पड़े हैंडपंप से अचानक पानी के साथ-साथ आग भी निकलने लगी. इस सबमर्सिबल पाइप के दोनों तरफ से पानी बह रहा है, लेकिन उसके साथ-साथ आग भी निकल रही है, जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर पानी के साथ आग कैसे निकल सकती है.

Viral Video: पानी के साथ आग उगलने लगा बंद पड़ा हैंडपंप, नजारा देख खिसकी लोगों के पैरों तले जमीन
हैंड पंप से पानी के साथ निकलने लगी आग (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियोज देखने को मिलते हैं, जो न सिर्फ इंसानों की समझ से परे होते हैं, बल्कि उन्हें देखने के बाद आंखों को भी यकीन नहीं होता है. ऐसे अजीबो-गरीब वीडियो देखने के बाद लोग अपना माथा पकड़ने पर मजबूर हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बंद पड़े हैंडपंप (Hand Pump) से अचानक पानी (Water) के साथ-साथ आग (Fire) भी निकलने लगी. इस सबमर्सिबल पाइप के दोनों तरफ से पानी बह रहा है, लेकिन उसके साथ-साथ आग भी निकल रही है, जिसे देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर पानी के साथ आग कैसे निकल सकती है.

इस वीडियो को shamir_roy_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ परेशान हो रहे हैं, बल्कि इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- टिप-टिप बरसा पानी, पानी में आग लगाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- ऐसा सोडियम की वजह से हो रहा है, वहीं तीसरे ने लिखा है- पानी में कुछ केमिकल है, जो कागज के संपर्क में आकर आग पकड़ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अरे बापरे! इसको देखने के बाद आप ट्रेन में चाय पीना छोड़ देंगे, वीडियो देखकर लोग बोले, 'आज से ट्रेन में चाय पीना बंद'

हैंडपंप से पानी के साथ निकलने लगी आग

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बंद पड़े हैंडपंप से पानी निकल रहा है, वहीं पर कुछ महिलाएं कपड़े धोती दिख रही हैं, जबकि दो युवक पाइप से आ रहे पानी से कागज के टुकड़े को जला रहे हैं. वहीं अगले ही पल एक शख्स इसी आग वाले पानी से मुंह भी धोने लगता है. इस नजारे को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर पानी के साथ आग कैसे निकल सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).