गुजरात: ध्रुव प्रजापति ने किया दो नई प्रजाति की मकड़ियों का नामकरण, सचिन तेंदुलकर पर रखा गया है पहली मकड़ी का नाम

गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के एक जूनियर शोधकर्ता ध्रुव प्रजापति (Dhruv Prajapati) ने हाल ही में दो नई मकड़ियों की प्रजातियों की खोज की है. उन्होंने एक मकड़ी का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा है, जबकि दूसरे का नाम इंडोमारेंगो चवारापटेरा रखा गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

अहमदाबाद: गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (GEER) (Gujarat Ecological Education & Research) फाउंडेशन के एक जूनियर शोधकर्ता ध्रुव प्रजापति (Dhruv Prajapati) ने हाल ही में दो नई मकड़ियों की प्रजातियों की खोज की है. उन्होंने कहा कि दो नई प्रजातियां एशियाई जंपिंग स्पाइडर के इंडोमारेंगो (Indomarengo) और मारेंगो जीनस (Marengo genus) की है. उनके अध्ययन के निष्कर्ष सितंबर महीने में एक रशियन जर्नल (Russian journal) आर्थ्रोपोडा सिलेक्टा (Arthropoda Selecta) के अंक में प्रकाशित हुए हैं.

उनका कहना है कि उन्होंने इन दो प्रजातियों में से पहली प्रजाति का नाम मारेंगो सचिन तेंदुलकर (Marengo sachintendulkar) रखा है. यह प्रजाति केरल, तमिलनाडु और गुजरात में पाई जाती है. उन्होंने कहा कि दूसरी मकड़ी की प्रजाति इंडोमारेंगो जीनस है जो कि एक एशियाई जंपिंग स्पाइडर थी और केरल में पाई गई थी. इस मकड़ी को इंडोमारेंगो चवारापटेरा (Indomarengo Chavarapatera) नाम दिया गया है.

ध्रुव का कहना है कि उन्होंने 2015 में मारेंगो सचिन तेंदुलकर के नमूनों को इकट्ठा किया था, लेकिन शोध और पहचान का काम साल 2017 में पूरा हुआ. प्रजापति ने मकड़ियों की दो प्रजातियों का नामकरण उन लोगों के नाम पर किया है, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिली है. ध्रुव ने मारेंगो का नाम सचिन तेंदुलकर इसलिए रखा है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं. जबकि दूसरी प्रजाति इंडोमारेंगो का नाम संत कुरीकोस इलियास चवारा (Saint Kuriakose Elias Chavara) से प्रेरित है, जिन्होंने केरल में शिक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करने का सराहनीय काम किया था.

बता दें कि इन दो फ्लैट बॉडी वाली मकड़ियों की खोज को वर्ल्ड स्पाइडर कैटलॉग में शामिल किया गया है. गुजरात यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले ध्रुव ने करीब 78 अनोखी प्रजातियों की मकड़ियों की खोज की है. वे समय-समय पर मकड़ियों की पहचान के लिए अध्ययन करते रहे हैं.

उनका कहना है कि उन्होंने इन नई प्रजातियों का अध्ययन करने के दौरान उनके पैरों, शरीर के आकार, उनके सिर पर पैटर्न, प्रजनन अंगों, उनके शरीर पर बालों और उनकी संरचनाओं का अध्ययन करने के लिए इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप का उपयोग किया. उनका कहना है कि दुनियाभर में पाई जाने वाली मकड़ियों की करीब 48,000 प्रजातियां हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड