वायरल

Guard Dog on Duty: रखवाली करने के बजाय घोड़े बेचकर सोता दिखा कुत्ता, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता रखवाली करने की अपनी ड्यूटी को छोड़ घोड़े बेचकर सोता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके सोने के अंदाज को देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Guard Dog on Duty: रखवाली करने के बजाय घोड़े बेचकर सोता दिखा कुत्ता, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
ड्यूटी पर सोता कुत्ता (Photo Credits: X)

Guard Dog on Duty: पालतू जानवरों (Pet Animals) में कुत्ते (Dogs) को सबसे वफादार जानवर माना जाता है जो पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करता है. अपने मालिक के प्रति वफादारी निभाने वाला यह जानवर जरूरत पड़ने पर अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार रहता है. घर की रखवाली करने से लेकर वफादारी निभाने तक, पालतू कुत्ते (Pet Dog) अपनी हर जिम्मेदारी को निभाना जानते हैं. ऐसे में क्या ड्यूटी के दौरान कुत्तों द्वारा लापरवाही करने की कल्पना भी का जी सकती है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता रखवाली करने की अपनी ड्यूटी को छोड़ घोड़े बेचकर सोता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके सोने के अंदाज को देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

इस वीडियो को एक्स पर @yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ड्यूटी पर गार्ड कुत्ता... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- पावर नैप मोड़ में गार्ड कुत्ता, जबकि दूसरे ने लिखा है- सोने में व्यस्त... यह भी पढ़ें: बिल्ली मौसी ने कुत्ते को मारा जोरदार थप्पड़, जानवर ने रिएक्शन को देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता प्लास्टिक की चेयर पर लेटा हुआ है और टेबल से सिर को टिकाकर आराम से सो रहा है. दुनिया से बेपरवाह होकर कुत्ता बिल्कुल घोड़े बेचकर सो रहा है. इस दौरान उसका मुंह खुला है और जुबान बाहर की तरफ निकली हुई दिखाई दे रही है. कुत्ते के सोने के अंदाज को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).