कुत्तों के झुंड ने शेर को अकेला देख किया अटैक, जंगल के राजा की दहाड़ सुन दुम दबाकर भागने पर हुए मजबूर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर जंगल के राजा शेर पर जंगली कुत्तों द्वारा हमले का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन जंगल के राजा की दहाड़ सुनते ही सभी कुत्ते दुम दबाकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
Viral Video: जंगल की दुनिया का अपना अलग ही नियम और कानून होता है, यहां जो जानवर (Animal) सबसे ज्यादा ताकतवर होता है, वही पूरे जंगल पर राज करता है. शेर (Lion) अपनी दहाड़ और अपनी ताकत के लिए जाना जाता है, इसलिए उसे जंगल का राजा भी कहा जाता है. जंगल के राजा (King of Forest) शेर को देख वहां मौजूद दूसरे जानवर भी अपना रास्ता बदल लेते हैं, क्योंकि यह बेरहम जानवर किसी पर भी तरस नहीं खाता है. हालांकि कई बार जंगल के राजा से दूसरे जानवर पंगा लेने की गुस्ताखी भी कर बैठते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगल के राजा शेर पर जंगली कुत्तों (Wild Dogs) द्वारा हमले का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन जंगल के राजा की दहाड़ सुनते ही सभी कुत्ते दुम दबाकर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.
इस वीडियो को यूट्यूब पर Maasai Sightings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. आपको बता दें कि जंगली कुत्ते हमेशा झुंड में रहते हैं और एक साथ मिलकर किसी भी हालात का सामना करते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने बछड़े के बचाने के लिए काल के गाल में समा गई भैंस, खुद को किया खूंखार शेरों के हवाले
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल का राजा शेर अपने रास्ते से गुजर रहा है, तभी एक कुत्ता भौंकना शुरु कर देता है और उसकी आवाज सुन उसकी झुंड के सारे कुत्ते वहां पहुंच जाते हैं. कुत्तों को लगता है कि शेर थका हुआ है, इसलिए सभी मिलकर उसपर धावा बोलने की कोशिश करते हैं. कुत्तों को अपने पीछे आते देख शेर को गुस्सा आ जाता है और वो जोर से दहाड़ मारता है, उसकी दहाड़ सुनते ही कुत्ते दुब दबाकर वहां से भाग निकलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

