वायरल

Viral Video: अपने बछड़े के बचाने के लिए काल के गाल में समा गई भैंस, खुद को किया खूंखार शेरों के हवाले

सोशल मीडिया पर मां की ममता और उसके बलिदान का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपने बछड़े की जान बचाने के लिए मां भैंस काल के गाल में समा जाती है और खुद को खूंखार शेरों के हवाले कर देती है.

Viral Video: अपने बछड़े के बचाने के लिए काल के गाल में समा गई भैंस, खुद को किया खूंखार शेरों के हवाले
शेरों ने भैंस पर किया हमला (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सच कहते हैं लोग कि इस धरती पर मां (Mother) की जगह कोई और नहीं ले सकता है, क्योंकि न तो मां की तरह कोई योद्धा हो सकता है और न ही कोई उसकी तरह अपने बच्चे के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार हो सकता है. मां ही वो इकलौती शख्स होती है तो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए यमराज तक से लड़ जाने को तैयार रहती है, चाहे वो मां किसी इंसान की हो या फिर किसी जानवर की. सोशल मीडिया (Social Media) पर मां की ममता और उसके बलिदान का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें अपने बछड़े (Calf) की जान बचाने के लिए मां भैंस (Buffalo) काल के गाल में समा जाती है और खुद को खूंखार शेरों के हवाले कर देती है. मां के इस बलिदान को देख लोग भावुक हो रहे हैं.

इस वीडियो को यूट्यूब पर लेटेस्ट साइटिंग चैनल द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ जानकारी दी गई है कि अपने बच्चे को शेरों से बचाने के लिए मां ने खुद का बलिदान कर दिया. इस वीडियो को साउथ अफ्रीका के थॉर्नीबुश गेम रिजर्व में कैप्चर किया गया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जंगल में ऐसी घटनाएं आम हैं, लेकिन जब भी ऐसे वीडियो सामने आते हैं तो देखकर दिल दुखी होता है, क्योंकि बच्चे को प्यार देने वाली मां नहीं रही. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- मां जैसी योद्धा कोई नहीं. यह भी पढ़ें: Video: अपने साथी को बचाने के लिए लकड़बग्घे के झुंड ने किया शेर पर हमला, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरों का झुंड पेड़ के नीचे आराम करता है, तभी भैंस के बछड़े पर नजर पड़ते ही शेरनी उसके पास पहुंच जाती है, फिर भैंसों के झुंड और शेरों के बीच भयंकर लड़ाई होती है, लेकिन जब मां को लगता है कि शेर अपने चंगुल में फंसे बछड़े को नहीं छोड़ेंगे तो वो खुद को उनके हवाले कर देती है. मां भैंस अपनी जान की परवाह किए बगैर खुद को शेरों के हवाले कर देती है, ताकि उसके बच्चे की जान बच सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).