अपनी बारात में सड़क पर लेटकर नागिन डांस करने लगा दूल्हा, Viral Video देख लोगों ने जमकर लिए शख्स के मजे
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी ही बारात में इस कदर खुश हो जाता है कि वो सड़क पर लेटकर नागिन डांस करने लगता है. डांस करने के साथ ही वो गुलाटी मारने लगता है, जिसे देखकर लोग जमकर दूल्हे के मजे ले रहे हैं.
Viral Video: शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) से जुड़े अजीबो-गरीब और मजेदार वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन अपनी जिंदगी के इस सबसे खास दिन को यादगार बनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारियां करते हैं और कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, ताकि उनकी शादी यादगार बन जाए. शादी में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों के डांस से जुड़े वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दूल्हा अपनी ही बारात में इस कदर खुश हो जाता है कि वो सड़क पर लेटकर नागिन डांस (Naagin Dance) करने लगता है. डांस करने के साथ ही वो गुलाटी मारने लगता है, जिसे देखकर लोग जमकर दूल्हे के मजे ले रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sambalpuria_ame_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- इतनी खुशी शायद अपनी शादी में न हो, जितनी खुशी इनकी शादी देखकर हो रही है. वहीं दूसरे ने लिखा है- भाई शेरवानी तो गई अब दुल्हन भी न भाग जाए. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपनी शादी में दूल्हे ने किया ऐसा डांस कि देखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन, यूजर्स ने लिए मजे
सड़क पर लेटकर दूल्हे ने किया नागिन डांस
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. आप देख सकते हैं कि किस तरह से दूल्हा अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है. वो अपनी खुशी का इजहार करने के लिए म्यूजिक बजते ही डांस करने लगता है. दूल्हा सड़क पर लोट-लोट कर नाचने लगता है, इस दौरान उसे यह भी होश नहीं रहता है कि सड़क पर कीचड़ है और उसने शेरवानी पहन रखी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

