बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर दुखी हुई नातिन तो नानी ने दे दी ऐसी एडवाइस, यूजर्स भी हुए कायल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रेकअप के बाद अपनी नातिन को दुखी देखकर उसकी नानी न सिर्फ उसका हौसला बढ़ाती है, बल्कि ऐसी नसीहत भी देती हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है.
Nani Viral Video: कई बार जरा सी गलतफहमी के चलते प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है और ब्रेकअप हो जाता है. हालांकि ब्रेकअप (Break Up) करना जितना मुश्किल है, उससे कही ज्यादा मुश्किल है उसके दर्द को झेल पाना. कई लोगों को ब्रेकअप के बाद संभलने में काफी समय लग जाता है, जबकि कई लोग आसानी से आगे भी बढ़ जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ब्रेकअप के बाद अपनी नातिन (Grand daughter) को दुखी देखकर उसकी नानी (Nani) न सिर्फ उसका हौसला बढ़ाती है, बल्कि ऐसी नसीहत भी देती हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है. नानी की एडवाइस सुनकर कई लोगों ने यह तक कह दिया है कि उन्हें भी इनके जैसी नानी चाहिए.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kamakaaziiii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद अधिकांश लोग नानी के कायल हो गए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- एक ऐसी नानी तो मैं भी डिजर्व करता हूं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैं फ्यूचर में ऐसी ही नानी बनूंगी. हालांकि कुछ लोगों ने नानी की एडवाइस पर असहमति भी जताई है. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: जयमाला की रस्म में शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, गुस्साई दुल्हन ने स्टेज पर ही तोड़ दी शादी
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में नानी अपनी नातिन को ब्रेकअप का दुख न मनाने के लिए कह रही है. नानी कहती हैं कि ब्रेकअब हो गया है तो क्या हुआ, कोई नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लो. कौन किसके लिए दुख करता है, इसलिए आराम से मस्त रहो. एक जिंदगी मिली है, इसलिए अफसोस मनाने के बजाय आगे बढ़ो, अगर किसी से ब्रेकअप हो गया है तो क्या लड़कों की कमी हो गई है. लाइफ में उससे भी अच्छा दूसरा कोई आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

