वायरल

मजे से ताड़ के झाड़ पर चढ़ती नजर आई बकरी, उसके अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश (Watch Viral Video)

एक बकरी ताड़ के झाड़ पर मस्त अंदाज में चढ़ती हुई नजर आ रही है. बकरी लॉ ऑफ ग्रैविटी को चकमा देते हुए ताड़ के झाड़ पर कुछ इस अंदाज में चढ़ती है कि नजारा देखकर कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा.

मजे से ताड़ के झाड़ पर चढ़ती नजर आई बकरी, उसके अंदाज ने उड़ाए लोगों के होश (Watch Viral Video)
ताड़ के झाड़ पर चढ़ती बकरी (Photo Credits: @IfsSamrat/Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. कभी-कभी जानवर अपने कारनामें से लोगों को चौंका देते हैं. इसी कड़ी में एक बकरी (Goat) का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी ताड़ के झाड़ पर मस्त अंदाज में चढ़ती हुई नजर आ रही है. बकरी लॉ ऑफ ग्रैविटी को चकमा देते हुए ताड़ के झाड़ पर कुछ इस अंदाज में चढ़ती है कि नजारा देखकर कोई भी अपना माथा पकड़ लेगा. इस मजेदार वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी डॉ. सम्राट गोवडा (Dr.Samrat Gowda) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक छह हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये क्या आफत है, कोई इसे समझाए, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसे देखकर आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है और तीसरे यूजर ने लिखा है- यह बकरी लॉ ऑफ ग्रैविटी को चकमा दे रही है. यह भी पढ़ें: Goat Born With Human-Like Face: मध्य प्रदेश में बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी बिना जोर लगाए एकदम आराम से ताड़ के पेड़ पर ऊपर चढ़ती जा रही है. पेड़ पर चढ़ने के बाद वो आसानी से नीचे भी उतर जाती है. हालांकि उतरते समय वो थोड़ा फिसलती है, लेकिन फिर ठीक से चलने लगती है. लोग इस वीडियो को देखकर इसलिए भी हैरान हो रहे हैं, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).