Goat Born With Human-Like Face: मध्य प्रदेश में बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
मध्य प्रदेश के सिरोंज में 11 नवंबर को एक बकरी ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद से हर तरफ मानव चेहरे वाले बकरे की चर्चा हो रही है. बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों की शक्ल से काफी हद तक मिलती जुलती है.
Goat Born With Human-Like Face: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिरोंज में 11 नवंबर को एक बकरी (Goat) ने इंसानों जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद से हर तरफ मानव चेहरे वाले बकरे (Goat Born With Human Like Face) की चर्चा हो रही है. बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों की शक्ल से काफी हद तक मिलती जुलती है. इस विचित्र बकरे के जन्म की घटना विदिशा के सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव की बताई जा रही है. खबरों की मानें तो इस विकृत जानवर की इंसानों की तरह दिखने वाली आंखें और नाक थी. उसकी आंखों के चारों ओर काले घेरे चश्मे की तरह लग रहे थे. कुछ लोगों ने जन्म के बाद सीरिंज से दूध पीते हुए बकरी के बच्चे का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह वायरल हो गया. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है.
देखें वीडियो-
मध्यप्रदेश के सिरोंज का हैरतअंगैज मामला, एक बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म😱😱#madhyapradesh #mpnews #sironj #goat #human #reelvideo #reelsinstagram #trendingreelsvideo #birth #animal #viralvideo #madhya_pradesh #india #videoclip #shortvideoreels #Reels pic.twitter.com/HGDL0OHT5A
— News Track (@newstracklive) November 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

