वायरल

दौड़ते हुए पार्लर के भीतर जा रही थी लड़की, तभी उसके साथ हो गया यह हादसा (Watch Viral Video)

जाने-अनजाने में हुई गलतियों से होने वाले हादसों के कई हैरान करने वाले वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दौड़ती हुई पार्लर के भीतर जाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसके साथ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

दौड़ते हुए पार्लर के भीतर जा रही थी लड़की, तभी उसके साथ हो गया यह हादसा (Watch Viral Video)
पार्लर जाते समय लड़की के साथ हुआ यह हादसा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कभी-कभी हमारी जरा सी लापरवाही का ऐसा खामियाजा भुगतान पड़ जाता है, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है. एक छोटी सी गलती के चलते हम किसी न किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं और तब हमारे पास पछताने के सिवाय कुछ नहीं होता है. जाने-अनजाने में हुई गलतियों (Mistakes) से होने वाले हादसों (Incidents) के कई हैरान करने वाले वीडियो (Viral Video) भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दौड़ती हुई पार्लर (Parlour) के भीतर जाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी उसके साथ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

हैरान करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralhog नाम के अकाउंट से शेयर का गया है. जिसे देखने के बाद लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इस हादसे को दर्दनाक बताया है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग लड़की की लापरवाही के लिए उसे ट्रोल भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शादी में दूल्हे ने गले में पहना था नोटों का हार, दोस्त ने बड़ी ही सफाई से चुराए पैसे

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ViralHog (@viralhog)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की तेजी से दौड़ते हुए पार्लर के पास आती है और पार्लर के भीतर जाने की कोशिश करती है, तभी वो पार्लर में लगे शीशे के दरवाजे से टकरा जाती है. शीशे के पारदर्शी दरवाजे को देखकर लड़की धोखा खा जाती है और उसे लगता है कि वहां कुछ भी नहीं है, लिहाजा दरवाजे से वो टकरा जाती है, जिसके कारण उसे चोट भी लग जाती है और दरवाजा पार्लर में भीतर की तरफ गिरकर चकनाचून हो जाता है. यह घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).