वायरल

रील बनाने के लिए सिलेंडर पर चढ़कर डांस कर रही थी लड़की, बैलेंस बिगड़ते ही गिरी धड़ाम, टूट गई कमर की हड्डी (Watch Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर पर खड़ी हो जाती है और कमर मटका कर डांस करने लगती है, लेकिन अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से गिर जाती है.

रील बनाने के लिए सिलेंडर पर चढ़कर डांस कर रही थी लड़की, बैलेंस बिगड़ते ही गिरी धड़ाम, टूट गई कमर की हड्डी (Watch Video)
सिलेंडर पर डांस (Photo Credits: X)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए आजकल अधिकांश लोग डांस से जुड़े रील्स (Reels) शेयर करते हैं. इसमें भी लोग कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं, ताकि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकें. हालांकि कुछ अलग करने के चक्कर में कई बार लेने के देने भी पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर (Cylinder) पर खड़ी हो जाती है और कमर मटका कर डांस (Dance) करने लगती है. रील्स (Reels) बनाने के लिए लड़की सिलेंडर पर  खतरनाक अंदाज में डांस करती है, लेकिन अगले ही पल उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से गिर जाती है, जिसके चलते उसे काफी चोट लग जाती है.

इस वीडियो को @arvindchotia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- उफ़...यह रील का चस्का। बेवजह की आफत... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 124k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- लड़की है लड़का होता और ऐसे गिरता तो... वहीं दूसरे ने लिखा है- मैं तो गिरने का वेट कर रही थी... यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Reel: लोकल ट्रेन में लड़की ने बनाई डांस करते हुए वीडियो रील, लोगों का सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, रेलवे विभाग से की कार्रवाई की मांग- ( Watch Video )

सिलेंडर पर डांस करती लड़की

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की गैस सिलेंडर पर चढ़कर डांस कर रही है. सिलेंडर पर अपना बैलेंस बनाते हुए लड़की बेहद खुशी से डांस तो करती है, लेकिन उसे पता नहीं होता है कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है. डांस करते-करते अचानक से उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो धड़ाम से सिलेंडर समेत नीचे गिर पड़ती है. लड़की जिस तरह से गिरती है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे कितनी चोट लगी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2024 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).