वायरल

ATM से पैसे निकालते समय खुश होकर डांस करने लगी लड़की, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

क्या आपने किसी को पैसे निकालते समय एटीएम में डांस करते देखा है, अगर आपकी नजर अब तक ऐसे किसी दिलचस्प वीडियो पर नहीं पड़ी है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की एटीएम से पैसे निकालते समय खुशी से डांस करती नजर आ रही है.

ATM से पैसे निकालते समय खुश होकर डांस करने लगी लड़की, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
एटीएम में डांस करती लड़की (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अद्भुत और दिलचस्प वीडियो की भरमार है, जिन्हें देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. वैसे तो आमतौर पर लोग एटीएम (ATM) में पैसे निकालने जाते हैं और चुपचाप से पैसे निकाल कर चले जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को पैसे निकालते समय एटीएम में डांस करते देखा है, अगर आपकी नजर अब तक ऐसे किसी दिलचस्प वीडियो पर नहीं पड़ी है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की एटीएम से पैसे निकालते समय खुशी से डांस करती नजर आ रही है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पैसे निकालते समय इतनी खुश दिखाई देती है कि वो बेकाबू होकर डांस करने लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंची हैं, लेकिन जैसे ही एक ब्लैक टॉप वाली लड़की पैसे निकालती है वो इतनी खुश हो जाती है कि डांस करना शुरु कर देती है. आखिर में जब पैसे निकलते हैं तो वो कृतज्ञता से एटीएम मशीन के सामने ऐसे झुकती है, जैसे वो उसका शुक्रिया अदा कर रही है. यह भी पढ़ें: ATM से पैसे निकालने पहुंची लड़की जब अचानक करने लगी डांस, उसका अतरंगी अंदाज देख चकरा जाएगा सिर (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- यह और कुछ नहीं, बल्कि बचपन की मासूमियत है, कोई चिंता नहीं, कोई तनाव नहीं और कोई जिम्मेदारी नहीं केवल आनंद... वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पहली सैलरी को लेकर एक्साइटमेंट... इसके अलावा भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).