बाइक चलाते समय लड़की को सूझी मस्ती, पहले पहिए को हवा में उठाते ही पापा की परी का हुआ ये हाल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर दो लड़कियों के स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक चलाते समय लड़की को ऐसी मस्ती सूझती है कि वो बाइक के पहले पहिए को हवा में उठाती है और फिर जो होता है, इसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
Viral Video: बाइक (Bike) चलाते समय कई लोग स्टंट (Stunt) करके लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं. हालांकि कोई भी स्टंट करना इतना आसान नहीं होता है, क्योंकि इसके लिए काफी प्रैक्टिस करनी पड़ती है और स्टंट के दौरान जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. हैरत की बात तो यह है कि लड़के तो लड़के, अब लड़कियां (Girls) भी स्टंट करने में लड़कों से पीछे नहीं हैं, लेकिन लड़कियों को कई बार स्टंट करना भारी पड़ जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर दो लड़कियों के स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाइक चलाते समय लड़की को ऐसी मस्ती सूझती है कि वो बाइक के पहले पहिए को हवा में उठाती है और फिर जो होता है, उसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रवि कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 359,259 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- पापा की परी किसी से कम नहीं, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- हम तो कभी ऐसे नहीं चला सकते. यह भी पढ़ें: जिंदगी को खतरे में डालकर लड़के ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट, Viral Video देख सहम गए लोग
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक बाइक पर बैठी हैं. आगे वाली लड़की बाइक चलाते समय स्पीड़ बढ़ाती है और आगे वाले पहिए को हवा में उठाती है, लेकिन वो संतुलन नहीं बना पाती है, जिससे बाइक पीछे की ओर पलट जाती है और दोनों लड़कियां जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ती हैं. स्टंट करती पापा की परी की हालत को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

