जिंदगी को खतरे में डालकर लड़के ने किया रोंगटे खड़े कर देने वाला स्टंट, Viral Video देख सहम गए लोग
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी जान खतरे में डालकर रोंगटे खड़े करने वाला स्टंट करता है, जिसे देखने के बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
Stunt Viral Video: लोगों को इंप्रेस करने के लिए कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हुए दिखाई देते हैं. कई बार तो लोग स्टंट (Stunt) करने में कामयाब हो जाते हैं, लेकिन कई बार जरा सी चूक उन पर भारी भी पड़ जाती है. कुछ लोग अपने स्टंट से सबको हैरत में डाल देते हैं और यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि क्या वो सच में स्टंट था या सपना. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी जान खतरे में डालकर रोंगटे खड़े करने वाला स्टंट करता है, जिसे देखने के बाद आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.
इस वीडियो को @ef0redeath नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और इसे अब तक 35.3k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इस तरह अपनी जिंदगी से कौन खिलवाड़ करता है, किस्मत हमेशा साथ नहीं देगी दोस्त, जीवन कोई मजाक नहीं है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ये वीडियो असली नहीं हो सकता, ये फेक है. यह भी पढ़ें: फायर स्टंट के दौरान शख्स की पतलून में लगी आग, लोगों को इप्रेंस करने के चक्कर में हुआ ऐसा हाल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
— Second Before Death (@ef0redeath) December 20, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के हाइवे के किनारे खड़े हैं. उनमें से एक लड़का दौड़ते हुए सड़क के बीच जाकर लेट जाता है और तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उसके ऊपर से गुजर जाती है. इसके बाद दूसरी ट्रक के आते ही लड़का हैरतअंगेज अंदाज में तेजी से फिर से सड़क के किनारे आ जाता है. इस खौफनाक स्टंट को देख जहां कई लोग इसे सही मान रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे फेक बता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

