वायरल

कचौरी खाते समय प्याज नहीं मिलने पर भड़की लड़की, रेहड़ी पर ऐसे उतारा गुस्सा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को जब कचौरी खाते समय प्याज नहीं मिलता है तो उसका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है. गुस्से में आगबबूला लड़की कचौरी वाले से बहस करने लगती है और न सिर्फ रेहड़ी वाले को थप्पड़ मारती है, बल्कि रेहड़ी का सारा सामान भी लात मारकर गिरा देती है.

कचौरी खाते समय प्याज नहीं मिलने पर भड़की लड़की, रेहड़ी पर ऐसे उतारा गुस्सा (Watch Viral Video)
लड़की ने रेहड़ी को मारी लात (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कई लोग सड़क किनारे लगने वाले रेहड़ी पर पानी पूरी, कचौरी इत्यादि बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. अब चाहे पानी पूरी हो या फिर कचौरी (Kachori)  उसके साथ अगर प्याज ने मिले तो उसका स्वाद अधूरा सा लगता है, लेकिन सवाल यह है कि अगर आपको प्याज (Onion) न मिले तो क्या आप रेहड़ी वाले से झगड़ा करने लगेंगे? शायद आप न करें, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की को जब कचौरी खाते समय प्याज नहीं मिलता है तो उसका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच जाता है. गुस्से में आगबबूला लड़की कचौरी वाले से बहस करने लगती है और न सिर्फ रेहड़ी वाले को थप्पड़ मारती है, बल्कि रेहड़ी का सारा सामान भी लात मारकर गिरा देती है.

इस वीडियो को Sarcastic Caravan नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है. इस वीडियो को अब तक 398.6K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 2,385 लोगों ने रीट्वीट और 4,342 लोगों ने लाइक किया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है. यह भी पढ़ें: Oreo Pakodas: इंटरनेट पर वायरल हुआ ओरियो पकोड़े का क्लिप, वीडियो देख भड़के पकोड़ा प्रेमी, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रेहड़ी पर कचौरी खा रही है, इस दौरान वो दुकानदार से प्याज मांगती है, जिस पर वो कहता है कि प्याज खत्म हो गई है. लड़की उसकी एक नहीं सुनती है और बहस करने पर उतर जाती है, फिर उसे अपशब्द कहने लगती है. लड़की अपनी आपा इस कदर खो देती है कि वो रेहड़ी पर जोरदार लात मारती है और उसका सारा सामान गिराकर अपना गुस्सा उतारती है. इतना सब करने के बाद भी लड़की का मन नहीं भरता है और वो रेहड़ी वाले के मुंह पर एक जोरदार चांटा भी जड़ देती है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़की के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).