हिरण को जकड़कर उसे खाने की तैयारी में था विशालकाय अजगर, फिर जो हुआ... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
अजगर अपने विशालकाय शरीर में बड़े से बड़े जानवर को दबोचकर उसका काम पल में तमाम कर देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हिरण को जकड़कर उसे निवाला बनाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके साथ खेल हो जाता है.
Viral Video: इंसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नियम-कानून बनाए गए हैं, लेकिन जंगल की दुनिया में कोई नियम का कानून नहीं चलता है. जंगल में श्रेष्ठता का ही नियम चलता है, जिसका मतलब है जो सबसे ज्यादा ताकतवर है, जंगल में उसी का राज चलता है, जबकि कमजोर जानवर अक्सर ताकतवर जानवरों (Animals) का शिकार बन जाते हैं. बाघ, शेर, चीता और तेंदुआ जैसे जानवर शिकार करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अगर बात की जाए अजगर (Python) की तो ये अपने विशालकाय शरीर में बड़े से बड़े जानवर को दबोचकर उसका काम पल में तमाम कर देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजगर का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो हिरण (Deer) को जकड़कर उसे निवाला बनाने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके साथ खेल हो जाता है.
इस वीडियो को @InternetH0F नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के कुछ ही समय बाद 11 मिलियन व्यूज मिल गए. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आपने हिरण को नहीं बचाया, आपने खाद्य श्रृंखला तोड़ दी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- भाई सचमुच अभी-अभी किसी का लंच बर्बाद हुआ है. यह भी पढ़ें: लकड़बग्घे से तेंदुए ने बचाई नन्हे हिरण की जान, फिर मुंह में दबोचकर चढ़ गया पेड़ के ऊपर और... (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
W truck driver pic.twitter.com/BA RR0M6vq4Qp
— internet hall of fame (@InternetH0F) January 2, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हिरण विशालकाय अजगर के चंगुल में फंसा हुआ है. हिरण उसके चंगुल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन निकल नहीं पाता है. उधर, अजगर अपने शिकार को निगलने की तैयारी में होता है, तभी उसके साथ खेला हो जाता है. दरअसल, एक शख्स उस दौरान वहां पहुंच जाता है और वो पेड़ की डाली से अजगर को भगाने की कोशिश करता है और उसकी कोशिश की बदौलत अजगर हिरण को छोड़कर वहां से भाग जाता है. इस तरह से नन्हे हिरण की जान बच जाती है और वो फौरन वहां से भाग निकलता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

