वायरल

गाजियाबाद: कटियाबाज के यहां बिजली विभाग का छापा, अवैध कनेक्शन को काटने के लिए सांप की तरह रेंगते हुए पहुंचा शख्स (Watch Viral Video)

गाजियाबाद से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो में बिजली विभाग की ओर से एक कटियाबाज के घर छापा मारा जा रहा है, लेकिन इससे पहले कि बिजली विभाग के कर्मचारी उसके घर पहुंच पाते, एक शख्स सांप की तरह रेंगते हुए छत पर पहुंचता है और अवैध रुप से जुड़े बिजली के तारों को काटने की कोशिश करता है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

गाजियाबाद: कटियाबाज के यहां बिजली विभाग का छापा, अवैध कनेक्शन को काटने के लिए सांप की तरह रेंगते हुए पहुंचा शख्स (Watch Viral Video)
बिजली काटने सांप की तरह रेंगकर पहुंचा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: हमारे देश में कई जगहों पर आज भी लोग कटिया मारकर बिजली (Electricity) का अवैध इस्तेमाल (Illegal Use Of Electricity) करते हैं और जब कभी छापा पड़ता है तो उससे पहले ही सतर्क भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में कटियाबाज के यहां बिजली विभाग (Electricity Department) के छापे का एक मजेदार वीडियो सामने आया है. दरअसल, गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो में बिजली विभाग की ओर से एक कटियाबाज के घर छापा मारा जा रहा है, लेकिन इससे पहले कि बिजली विभाग के कर्मचारी उसके घर पहुंच पाते, एक शख्स सांप की तरह रेंगते हुए बालकनी में पहुंचता है और अवैध रुप से जुड़े बिजली के तारों को काटने की कोशिश करता है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

इस वीडियो को मुकेश सिंह सेंगर नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गाजियाबाद में जब एक कटियाबाज के यहां बिजली विभाग का छापा पड़ा तो वो रेंगते हुए अपना अवैध कनेक्शन काटने गया, जिससे उसे कोई देख न पाए,लेकिन बिजली विभाग का एक कर्मचारी उससे 2 कदम आगे निकला,वो पहले ही बगल वाले की छत से वीडियो बना रहा था,फिर क्या हुआ देखिए. यह भी पढ़ें: जब घायल अवस्था में स्कूल की कैंटीन में दाखिल हुआ तेंदुआ, Viral Video में देखें कैसे घंटों तक रेस्क्यू टीम हुई परेशान

देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि यह वीडियो गाजियाबाद के मुरादनगर के टाउन इलाके का है, जहां बिजली विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से बिजली के तारों से अपने घर में कनेक्शन लिया है, जिसके बाद बिजली विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. छापेमारी की भनक लगते ही शख्स हाथ में प्लास लेकर रेंगता हुआ अवैध कनेक्शन को काटने के लिए बालकनी में गया, ताकि किसी की नजर उस पर न पड़ पाए. हालांकि बिजली विभाग का एक कर्मचारी पड़ोस की छत से उसका वीडियो बना रहा था. जैसे ही शख्स अवैध बिजली के तारों को काटने के लिए पहुंचा, छत से कर्मचारी ने उसे देख लिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).