वायरल

Funny Viral Video: बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा था शख्स, गुस्साए जानवर ने छलांग लगाकर कर दिया ऐसा हाल

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर को भगाने के लिए उस पर पत्थर फेंकने की कोशिश करता है, जिससे बंदर को गुस्सा आ जाता है और जानवर उस पर जबरदस्त छलांग लगाते हुए उसकी हालत खराब कर देता है.

Funny Viral Video: बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा था शख्स, गुस्साए जानवर ने छलांग लगाकर कर दिया ऐसा हाल
बंदर ने शख्स पर किया हमला (Photo Credits: Instagram)

Monkey Funny Viral Video: नकलची बंदरों का क्या कहना? उनकी हरकतें ही इतनी अजीबो-गरीब होती हैं, जिन्हें देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है. अगर इनके साथ अच्छे से पेश आया जाए तो यह समझदारी के साथ बर्ताव करते हैं, लेकिन अगर उन्हें किसी ने परेशान करने या छेड़ने की कोशिश की तो ये बंदर उन्हें सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बंदर (Monkey) को भगाने के लिए उस पर पत्थर फेंकने की कोशिश करता है, जिससे बंदर को गुस्सा आ जाता है और जानवर उस पर जबरदस्त छलांग लगाते हुए उसकी हालत खराब कर देता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को Meemlogy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 227,220 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बजरंगबली जी को मारने की सजा मिल गई, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बंदर ने बिल्कुल सही किया. यह भी पढ़ें: चिडियाघर में बंदर से पंगा लेना लड़की को पड़ा महंगा, जानवर ने बाल खींचकर कर दिया ऐसा हाल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी घर के गेट पर चढ़ जाता है, जिसे भगाने के लिए एक शख्स उस पर पत्थर फेंकने की कोशिश करता है. हालांकि शख्स की इस हरकत से बंदर को गुस्सा आ जाता है और वो छलांग लगाते हुए शख्स के ऊपर जोर से कूदता है, जिसके चलते शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ता है. तेजी से जमीन पर गिरने के चलते उसे चोट लग जाती है, लेकिन शख्स को उसके किए की सजा देने के फौरन बाद बंदर वहां से भाग निकलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).