वायरल

मस्तीखोर बंदर! स्लाइडिंग का लुत्फ उठाते Monkey का मजेदार Video हुआ Viral, जिसे देख आपको याद आ जाएंगे बचपन के वो सुनहरे दिन

क्या आपने कभी कोई मस्तीखोर बंदर देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मस्तीखोर बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्लाइडिंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

मस्तीखोर बंदर! स्लाइडिंग का लुत्फ उठाते Monkey का मजेदार Video हुआ Viral, जिसे देख आपको याद आ जाएंगे बचपन के वो सुनहरे दिन
मस्तीखोर बंदर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदरों (Monkeys) के अनगिनत वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हम चाहकर भी अपने चेहरे की मुस्कान को नहीं रोक पाते हैं. बंदर वैसे तो इंसानों की नकल बखुबी उतारने के लिए जाने जाते हैं और इसका उदाहरण भी हम कई बार देख चुके हैं. कभी इंसानों की तरह दावतें उड़ाते तो कभी इंसानों की तरह बर्तन धोते हुए, बंदरों के कई मजेदार वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. यहां सवाल यह है कि क्या आपने कभी कोई मस्तीखोर बंदर (Funny Monkey) देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मस्तीखोर बंदर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो स्लाइडिंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- आप कौन हैं इसे कभी न छुपाएं... एसएम से... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 18.2K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 206 रीट्वीट और 1,942 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा है- कितना मजा आ रहा है. हम भी झूल सकते हैं. हम इंसानों से कम नहीं है. वही एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऐसा नजारा पहले नहीं देखा. यह भी पढ़ें: गजब! क्या आपने किसी बंदर को स्कूली बच्चों की तरह साइकिल चलाते देखा है? Viral Video देख आप भी कहेंगे सो क्यूट

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है. वो सीढ़ियों से लगे रेलिंग पर स्लाइडिंग करता नजर आ रहा है. बंदर ऊपर से नीचे की तरफ स्लाइडिंग करते हुए जा रहा है और इस दौरान उसकी अटखेलियां देखने लायक है. इस वीडियो को देखकर जहां लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं तो वहीं यह वीडियो लोगों को उनके बचपन के सुनहरे दिनों की याद दिला रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).