वायरल

'जेसीबी की खुदाई' Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जाने क्यों हुए मजेदार #JCBKiKhudayi Memes Twitter पर ट्रेंड

भारत में वेल्ले लोग बहुत हैं जिन्हें कोई काम-धाम नहीं है. जहां भी जेसीबी की खुदाई चल रही होती है वहां खड़े होकर खुदाई का काम देखने लगते हैं जैसे खुदाई के बाद वहां से करोड़ों का सोना निकलने वाला है....

'जेसीबी की खुदाई' Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जाने क्यों हुए मजेदार #JCBKiKhudayi Memes Twitter पर ट्रेंड
JCB Ki Khudai Memes Take Over The Internet (Photo Credits: Twitter)

भारत में वेल्ले लोग बहुत हैं जिन्हें कोई काम-धाम नहीं है. जहां भी जेसीबी की खुदाई चल रही होती है वहां खड़े होकर खुदाई का काम देखने लगते हैं जैसे खुदाई के बाद वहां से करोड़ों का सोना निकलने वाला है! इन्ही वेल्ले लोगों की वजह से भारत में जेसीबी की खुदाई (JCBKiKhudayi) का वीडियो ट्रेंड कर रहा है. बचपन में या कॉलेज टाइम पर आप सब ने भी कभी न कभी खड़े होकर जेसीबी की खुदाई देखी होगी. लेकिन उस वक्त सोशल मीडिया का इतना क्रेज न होने की वजह से ये बातें उजागर नहीं होती थी. आजकल छोटी-छोटी बात सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाती है. देखने और सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन ये इंडिया है यहां कुछ भी हो सकता है. जेसीबी की खुदाई मीम्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर बड़ी संख्या में जेसीबी की खुदाई चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर जेसीबी की खुदाई के मीम्स की बाढ़ आ गई है, भारत की पूरी क्रिएटीविटी जैसे जेसीबी की खुदाई के मीम्स बनाने में इस्तेमाल की जा रही है. आइए हम आपको दिखाते हैं कुछ दमदार मीम्स.

— 🍼 (@Bauaa__) May 27, 2019

यह भी पढ़ें: 'जेसीबी की खुदाई' Video सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड, जाने क्यों हुए मजेदार #JCBKiKhudayi Memes वायरल

जेसीबी की खुदाई के वीडियो और मीम्स लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. ट्विटर पर लोग जेसीबी की खुदाई के वीडियो और मीम्स इतनी शिद्दत से देख रहे हैं जैसे 90's में लोग दूरदर्शन पर रामायण देखते थे!

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).