Viral Video: बर्फबारी का लुत्फ उठाती दिखी लोमड़ी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
एक बेहद मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोमड़ी को बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है. यह लोमड़ी बिल्कुल शांति से बर्फबारी का आनंद ले रही है और यह नजारा लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है.
Fox Enjoys Snowfall Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animals) के कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन खुशनुमा बन जाता है. कभी जानवरों की अटखेलियां, कभी उनके समझदारी वाले कार्य और कभी उनकी शरारतें हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने में मदद करती हैं. इन सब में कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है और इसी कड़ी में एक बेहद मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोमड़ी को बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है. यह लोमड़ी (Fox) बिल्कुल शांति से बर्फबारी का आनंद ले रही है और यह नजारा लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैशन लिखा है- बर्फबारी के बीच लोमड़ी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.3M व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 60 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Rare Black Tiger: ओडिशा के सिमलीपाल नेशनल पार्क में देखा गया ब्लैक टाइगर, कैमरे में कैद हुई शेर की हरकतें
देखें वीडियो-
Fox in the snow.. 😊 pic.twitter.com/5q2xjMdijB
— Buitengebieden (@buitengebieden) July 31, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोमड़ी बर्फबारी का लुत्फ उठा रही है. बर्फ की सफेद चादर के बीच यह लोमड़ी बहुत शांति से इस लम्हे का आनंद ले रही है. यह नजारा इतना खूबसूरत है कि लोग भी इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. इस पर लोगों ने ढेरों प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये दुनिया बेहद खूबसूरत और आकर्षक है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मैं ऐसे अनमोल पल को लाइव देखना चाहता हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

