न्यूयॉर्क: महिला ने पकड़ी दो मुंह वाली अनोखी मछली, सभी देखकर रह गए हैरान, देखें तस्वीरें
एक महिला फिश पकड़ रही थी, अभी उसके हाथ एक अनोखी मछली लगी. ये मछली दो मुंह वाली थी. महिला ने ये तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की, जिसके आब ये तेजी से वायरल हो रही है. डेबी गेडेस (Debbie Geddes ) ने मीडिया को बताया कि वो अपने पति के साथ लेक चम्पलेन (Lake Champlain) में छुट्टियां मनाने के दौरान ये अनोखी मछली पकड़ी.
न्यूयॉर्क: एक महिला फिश पकड़ रही थी, अभी उसके हाथ एक अनोखी मछली लगी. ये मछली दो मुंह वाली थी. महिला ने ये तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की, जिसके आब ये तेजी से वायरल हो रही है. डेबी गेडेस (Debbie Geddes ) ने मीडिया को बताया कि वो अपने पति के साथ लेक चम्पलेन (Lake Champlain) में छुट्टियां मनाने के दौरान ये अनोखी मछली पकड़ी. मछिली के साथ कुछ फोटोज लेने के बाद डेबी ने उसे वापस छोड़ दिया. ये तस्वीरें डेबी ने अपने ऑफिस के कलीग्स के कुछ तस्वीरें शेयर की और उन्होंने ये सोशल मीडिया पर शेयर किया. डेबी गेडेस ने कहा, ‘जब हमने मछली को बोट की तरफ खींचा तो हमें यकीन नहीं हुआ कि हमने दो मुंह वाली मछली पकड़ी है. दो मुंह होने के बाद भी ये यह मछली स्वस्थ है, यह बहुत ही अद्भुत है!’ मछली की तस्वीर को डेबी के ऑफिस के कलिग ने फेसबुक पर अपलोड की है. उन्होंने कहा कि वो डेबी की अनोखी मछली की खोज के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. लोगों को फोटो देखकर हैरानी ही हो रही है. लोगों को दो मुंहों वाली मछली देखकर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ऐसा हो रहा है कि ऐसा हो सकता है. लोग इस तस्वीर को देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: VIDEO: घर के गार्डन में मिला दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप, मालकिन देख के हो गई सन्न
Knotty Boys Fishing ने यह तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है. खबर लिखे जाने तक 6 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. इस पर 1000 से ज्यादा कॉमेंट्स आ चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

