Viral Video: पहले किया बेरहमी से शिकार, फिर उसे घसीटकर पेड़ पर ले जाता दिखा तेंदुआ, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में एक तेंदुआ पहले तो बेरहमी से शिकार करता है, फिर उस शिकार को खींचकर पेड़ पर ले जाता है. तेंदुए का यह खूंखार अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं.
Leopard Viral Video: खूंखार शिकारी जानवर अक्सर शिकार की तलाश में जंगल में यहां-वहां घूमते नजर आते हैं, फिर अपने से कमजोर जानवरों (Animals) को अपना निवाला बनाते हैं. शिकार के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में शिकार करते तेंदुए (Leopard) का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ पहले तो बेरहमी से शिकार करता है, फिर उस शिकार को खींचकर पेड़ पर ले जाता है. तेंदुए का यह खूंखार अंदाज देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो रहे हैं और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. यह भी पढे़ं: Viral Video: इंसानी बस्ती में घुसकर तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, हमले में बाल-बाल बची शख्स की जान
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जबड़े की ताकत तो कमाल है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- तेंदुए बेहतरीन होते हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- तुमने मुझे कभी भूखा नहीं देखा होगा. यह भी पढ़ें: Pune Leopard Attack Video: पुणे में घर के बाहर सो रहा था पालतू कुत्ता, तेंदुए ने शिकार करने के बाद साथ लेकर गया, वारदात CCTV में कैद
देखें वीडियो-
OMG his jaw power is unbelievable!pic.twitter.com/yKDDUXEaUu
— Figen (@TheFigen_) July 11, 2023
इसमें कोई दो राय नहीं है कि तेंदुए अपने दमदार जबड़ों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कई दफा शिकार करने का उनका तरीका हैरान करने वाला होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो तेंदुआ बेरहमी से जानवर का शिकार करता है और फिर अपने से ज्यादा वजन वाले जानवरों को जबड़ों में फंसाकर पेड़ पर चढ़ता है. तेंदुआ अपने शिकार को पेड़ की ऊंची डाल पर ले जाकर टांग देता है, ताकि उसका शिकार कोई दूसरा जानवर न ले जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

