वायरल

गिलहरी को कमजोर समझ बिल्ली मौसी ने दिखाया टशन, नन्हे जीव से मिला ऐसा सबक कि निकल गई सारी हेकड़ी (Watch Viral Video)

एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली गिलहरी को कमजोर समझने की गलती कर उसे टशन दिखाने लगती है, लेकिन गिलहरी उसे ऐसा सबक सिखाती है कि बिल्ली मौसी की सारी हेकड़ी ही पल भर में निकल गई.

गिलहरी को कमजोर समझ बिल्ली मौसी ने दिखाया टशन, नन्हे जीव से मिला ऐसा सबक कि निकल गई सारी हेकड़ी (Watch Viral Video)
गिलहरी ने बिल्ली को सिखाया सबक (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में जानवरों, पशु, पक्षियों के मनमोहक वीडियो अधिकांश लोगों को पसंद आते हैं. खासकर, जानवरों के बीच की लड़ाई के वीडियो देखने में काफी रोमांचक और दिलचस्प होते हैं. आपने भी जंगली जानवरों (Wild Animals), पशु या पक्षियों के लड़ने वाले वीडियो पहले भी देखे होंगे, जिसमें एक कमजोर प्राणी पर उससे बलवान प्राणी हावी हो जाता है. इसी कड़ी में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली (Cat) गिलहरी को कमजोर समझने की गलती कर उसे टशन दिखाने लगती है, लेकिन गिलहरी (Squirrel) उसे ऐसा सबक सिखाती है कि बिल्ली मौसी की सारी हेकड़ी ही पल भर में निकल गई.

इस वीडियो को कुमार आयुष नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में एक छोटी सी गिलहरी बिल्ली को जबरदस्त अंदाज में सबक सिखा रही है. बिल्ली मौसी को टशन दिखाने के लिए सबक सिखाने के साथ-साथ गिलहरी उसकी पीठ पर चढ़कर उसकी सवारी करती हुई भी नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: शख्स ने नन्हे बंदर की खींची तस्वीर तो भड़क उठी मां बंदरिया, Viral Video में देखें कैसे उसने निकाला अपना गुस्सा

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने इस पर कमेंट करके अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है- हमें कभी किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसे कहते हैं डर के आगे जीत… अद्भुत… वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गिलहरी के सामने बिल्ली आ जाती है, जो गिलहरी को कमजोर समझकर उस पर हमला कर बैठती है. बिल्ली मौसी को हमला करते देख गिलहरी भी मैदान में डट जाती है और बिल्ली के मुंह पर चढ जाती है. फिर देखते ही देखते गिलहरी बिल्ली की पीठ पर चढ़कर सवार हो जाती है और बिल्ली की सारी हेकड़ी निकालने लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).