वायरल

मेट्रो ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं के बीच हुई भयंकर फाइट, हाथ में चप्पल और बोतल लेकर लगीं हड़काने (Watch Viral Video)

मेट्रो ट्रेन में सीट लिए झगड़ा करती महिलाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए हाथ में चप्पल और बोतल लेकर एक-दूसरे के साथ लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

मेट्रो ट्रेन में सीट के लिए महिलाओं के बीच हुई भयंकर फाइट, हाथ में चप्पल और बोतल लेकर लगीं हड़काने (Watch Viral Video)
मेट्रो ट्रेन में सीट के लिए झगड़ा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: लोकल ट्रेन (Local Train) हो या मेट्रो ट्रेन (Metro Train) अधिकांश लोग इसी के जरिए सफर करके अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. हालांकि ट्रेन में सफर के दौरान अधिकांश लोगों की कोशिश होती है कि उन्हें सीट पर बैठने को मिल जाए, ताकि वो आराम से सफर कर सकें, लेकिन हर किसी को सीट नहीं मिलती है, इसलिए कई लोग खड़े होकर सफर करते हैं. कई बार सीट के लिए लोगों के बीच लड़ाई तक हो जाती है. इसी कड़ी में मेट्रो ट्रेन में सीट लिए झगड़ा करती महिलाओं (Fight for Seat) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए हाथ में चप्पल और बोतल लेकर एक-दूसरे के साथ लड़ती हुई दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो को @ghatkekalesh नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 168.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- मेट्रो में सफर के दौरान रोमांस और रोमांच दोनों दिखता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस तरह से सीट के लिए कौन लड़ता है भाई. यह भी पढ़ें: Girl Dancing At Railway Station: अचानक रेलवे स्टेशन नाचने लगी लड़की, डांस का वीडियो हाउ वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला चप्पल हाथ में लेकर तो दूसरी महिला बोतल हाथ में लेकर लड़ने के लिए आगे बढ़ती है. दोनों गुस्से में एक-दूसरे को चप्पल और बोतल दिखाकर सबक सिखाने की धमकी देती हैं. हालांकि इस दौरान एक महिला दोनों को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों सीट के लिए इस तरह से लड़ती हैं कि रुकने का नाम ही नहीं लेती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).